फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

क्षेत्र पंचायत की बैठक में गूंजा किसान निधि और राशन कार्ड का मुद्दा

Wed, 07 Oct 2020 07:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
बीकापुर। क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा न मिलने और राशन कार्ड में गड़बड़ी का मुद्दा छाया रहा। कहा कि अ धिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बहुत से लोग इस लाभ से वंचित हैं। बैठक में अनुपस्थित रहे अफसरों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुथ संतोष सिंह ने की। बैठक में चतुर्थ राज्य वित्त वित्तीय साल 2019-20 का लेखा जोखा प्रस्तु त किया गया। बताया गया कि कुल धनराशि 11918241 के सापेक्ष 11711293 रुपये खर्च किए गए। बैठक में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, नि:शुल्क बोरिंग आदि योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह ने कहा कि क्षेत्र के बहुमुखी विकास में कहीं से भी कोई कम नहीं रहने पाएगी। कहा कि जो कार्य अवशेष रह गए उसे भी पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर हाईटेक इलेक्ट्रानिक डिवाइस के जरिए परियोजनाओ का लोकार्पण किया गया। ब्लॉक परिसर में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 62 शिलापट लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के अनुसार विधायक बीकापुर शोभा सिंह चौहान और गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू के नाम दर्ज थे। जिसका लोकार्पण एसडीएम दिग्विजय सिंह ने किया। बैठक में प्रभारी बीडीओ स्वप्निल यादव, एडीओ आईएसबी बद्री प्रसाद वर्मा, बाब शाखा प्रबंधक, पशु चिकित्साधिकारी एपी सिंह, सहित अन्य अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के सवाल के सवालों का जवाब दिया। विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रजेश सिंह, महेश सिंह, प्रभाकर सिंह, भूपेंद्र सिंह सोनू, रविंद्र यादव, पवन मिश्रा, कृष्ण प्रताप पांडेय, प्रधान राजेश वर्मा, सतीश सिंह, लालजी यादव सहित अन्य लोग थे। बैठक में कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed