{"_id":"5f79f45d8ebc3e9bc202be9e","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5435211142","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने लगाई ग्राम चौपाल, समझाया कृषि बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने लगाई ग्राम चौपाल, समझाया कृषि बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने लगाई ग्राम चौपाल, समझाया कृषि बिल
कृषि बिल से एमएसपी प्रभावित नहीं होगी- लल्लू सिंह
फोटो-28
अयोध्या। भाजपा के तत्वाधान में कृषि बिल के विषय में जानकारी प्रदान करने के लिए रानीबाजार के गौहनिया, मऊ यदुवंशपुर, सथरी व कादीपुर में रविवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कृषि बिल से एमएसपी प्रभावित नहीं होगी। यह किसानों को अतिरिक्त मूल्य दिलाने के लिए अतिरिक्त व्यापारिक अवसर होगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने, किसानों की आय बढ़ाने एवं उनके जीवन स्तर पर बदलाव लाने में कृषि बिल का महत्वपूर्ण योगदान होगा। बिल में किसानों के हितों का संरक्षण किया गया है। नये प्रावधानों में उपज बेचने के तीन दिनों में भुगतान की व्यवस्था की गयी है। किसानों को उनके उपज के विक्रय की स्वतंत्रता प्रदान की गयी है जिससे किसान व व्यापारी मंडी के बाहर भी अन्य माध्यमों से भी उत्पादों का सरलतापूर्वक व्यापार कर सकें। मीडिया समाप्त नहीं होगी। वहां पूर्ववत व्यापार होता रहेगा। इस व्यवस्था में मंडी के साथ अन्य स्थानों पर अपनी उपज बेचने का विकल्प होगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों, गरीबों व मजदूरों के प्रति संकल्पित है। इनके हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। कोरोना आपदा के बाद देश आज आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। लघु तथा कुटीर उद्योगों के विकास से रोजगार के नये अवसर सामने आयेंगे। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।