{"_id":"5f79f2418ebc3e9b93592512","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko543516856","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ पर अवैध वसूली का आरोप, निलंबित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ पर अवैध वसूली का आरोप, निलंबित करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमसिन। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में थानाध्यक्ष पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की है। बैठक में थानाध्यक्ष के खिलाफ पार्टी के कार्रवाई रजिस्टर में प्रस्ताव भी लिखा गया है।
रविवार को भारतीय जनता पार्टी गोसाईगंज मंडल की एक बैठक बंदनपुर में आयोजित हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम निहाल निषाद तथा पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडे की उपस्थिति में थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पांडे के ऊपर आरोप लगाया कि अंबेडकरनगर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव नायक वर्मा के रिश्तेदार की मिट्टी लदी ट्राली को महबूबगंज में पुलिस ने पकड़ लिया।
इस संबंध में मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा द्वारा जब उससे बात किया गया तो एसओ ने उनके साथ अभद्रता से बात किया। इसकी शिकायत उन्होंने जब जिला अध्यक्ष संजीव सिंह से किया तो उनके फोन करने के बाद भी एसओ ने पचास हजार रुपए लेकर ट्रैक्टर छोड़ा। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि एसओ को निलंबित किया जाय। प्रस्ताव को पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के पास भेजने की बात कही गई।
विज्ञापन
उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सियाराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय, शेखर जायसवाल, शिव कुमार यादव, रामजी द्विवेदी, श्रीनाथ गुप्ता, बिनीत सिंह, सुशील सिंह, पंकज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।