{"_id":"5f79f0dc8ebc3e5fa30007ca","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko54351437","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय का घेंराव करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय का घेंराव करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। हाथरस कांड को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई, बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले गई। देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।
शनिवार को हाथरस में पीड़िता परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार करने व पीड़ित बेटी के परिवारीजनों को धमकाने पर हाथरस के डीएम की बर्खास्तगी, साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जरिए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया।
धरने के बाद हाथरस के डीएम को बर्खास्त करो, राहुल प्रियंका के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करो, हाथरस की बेटी को न्याय दो आदि नारे लगाते हुए कांग्रेसी गांधी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने निकले, जिन्हें भारी पुलिस बल के साथ मौजूद प्रशासन ने घेर लिया और नोकझोंक के बाद उनकी गिरफ्तारी कर बस में भरकर पुलिस लाइन ले गए। जहां देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा गरीबों, दलित बेटियों की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पूरी तरह से फेल है। यूपी के जंगलराज में बेटियों पर जुल्म और सरकार की सीनाजोरी जारी है। कहा कि बेटी को जीते जी तो सम्मान दिया नहीं और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली।
भाजपा का नारा बेटी बचाओ नहीं, तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ है। कहा कि भाजपा सरकार जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करने के बजाए उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।
मौके पर जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष राम सागर रावत, सेवादल जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता, रामचरित्र मौर्या, रामनरेश मौर्या, उमेश उपाध्याय, रूद्र प्रताप सिंह, प्रभात यादव, आरिफ आब्दी, मोहम्मद अहमद, नंद कुमार सोनकर, फिरोज अंसारी, विवेक मिश्रा, मोहन यादव, दिलीप यादव उर्फ मुन्ना, मंशाराम यादव, अनंतराम सिंह, अमरजीत रावत, राकेश यादव, राकेश मौर्या आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।