{"_id":"5f79ef718ebc3e9baa35b2f2","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5435129138","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बने हैं इमरजेंसी जैसे हालात-लीलावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बने हैं इमरजेंसी जैसे हालात-लीलावती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। पूरे प्रदेश में इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण सभी जाति, धर्म के लोग परेशान हैं। ये बातें रविवार को ग्रामसभा जलालाबाद में प्रधान संतोष मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कही।
एमएलसी ने कहा कि सरकार ने बेटी बचाने का संकल्प लिया था, लेकिन रातोंरात बेटियों को जला दिया जा रहा है। कहा कि आखिर में ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि हाथरस में बेटी को परिवार से भी नहीं मिलने दिया गया। बेटी तो बेटी ही होती है, उसकी कोई जाति नहीं है। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश की बेटियां डरी और सहमी हुई हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेटियों को बचाने के लिए बहुत से उपाय किए थे, जो इस सरकार ने बंद कर दिया है। वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती व दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। चौपाल में रामबालक मौर्य, सत्य प्रकाश, राहुल यादव, ओमप्रकाश मौर्य, कृपानंद प्रजापति, राजेंद्र यादव, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।