{"_id":"5f79e9d18ebc3e9bf228c651","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5435055168","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से भड़का भूमि विवाद, 13 पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से भड़का भूमि विवाद, 13 पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई। मवई थाना क्षेत्र के हल्का नंबर तीन के नेवरा गांव में हल्का दरोगा की लापरवाही से पट्टे की भूमि को लेकर एक ही गांव में अलग अलग हुए विवाद में 13 लोगों को एसडीएम के निर्देश पर शांति भंग की धारा में चालान किया गया।
गांव नेवरा में कांशीराम तथा राम सनेही के बीच रोड के किनारे मिली पट्टे की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसे लेकर रविवार को विवाद हो गया।मामले की सूचना 112 नंबर पर दी गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के कांशीराम, सर्वेश तथा दूसरे पक्ष के राम सनेही, स्वामीनाथ तथा पप्पू को थाने ले आई।
इसी प्रकार हजारी और राम सुरेश के बीच पट्टे की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों एक दूसरे को मारने पीटने पर आमादा हो गए। लोगों का आरोप है कि हल्का दरोगा को पहले ही मामले की लिखित जानकारी दी गई थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं किया, जिसकी वजह से रविवार को दुबारा विवाद उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर एक पक्ष के हजारी, मंगरे, जगरूप, जगेसर, नत्थू, भुल्लन को पकड़ कर मवई थाने ले गई। मवई थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि पट्टे की भूमि को लेकर नेवरा में विवाद हुआ था, जिनमे 13 लोगों को शांति भंग की धारा में पाबंद करने के लिए चालान कर दिया गया है।