फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

112 बाकीदारों के काटी बिजली, 5.40 लाख राजस्व वसूला

Mon, 28 Sep 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
मिल्कीपुर/कुचेरा बाजार। बकाया राजस्व वसूलने के लिए पावर कॉर्पोरेशन द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में टीम ने 112 बड़े बाकीदारों के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। अभियान में टीम ने 5.40 लाख रुपये राजस्व भी वसूल किया। शासन के फरमान पर पावर कॉर्पोरेशन ने मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में विद्युत विच्छेदन और विद्युत चोरी रोको अभियान चला रखा है।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता अम्बरीश कुमार शुक्ल के निर्देश पर मिल्कीपुर तहसील क्षेेत्र में टीम ने 112 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए तथा पांच लाख 40 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि कई जगह से शिकायत मिल रही है कि लोग बिजली की चोरी कर रहे हैं। इस समय बड़े पैमाने पर विद्युत चोरी रोकने के लिए व बकाया बिल वसूली के लिए विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जो भी व्यक्ति बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जाएगा। उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अम्बरीश कुमार शुक्ल ने बताया कि विद्युत बकाए पर कनेक्शन विच्छेदन करने व विद्युत चोरी रोकने का अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा। अभियान में उपखंड अधिकारी मिल्कीपुर ऋषि केश यादव, उपखंड अधिकारी कुमारगंज संतोष कुमार, उपखंड अधिकारी रानीबाजार सुजीत चौधरी सहित अवर अभियंता मिल्कीपुर राम चरित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed