{"_id":"5f71fc978ebc3e7503113283","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5424562178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्टूबर से नगर निगम का हिस्सा बन सकते हैं 41 राजस्व ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्टूबर से नगर निगम का हिस्सा बन सकते हैं 41 राजस्व ग्राम
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम के विस्तार में 41 गांव एक अक्तूबर को नगर निगम की सीमा में शामिल हो सकते हैं। इसका डी नोट्रिफिकेशन पंचायतीराज को करना है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार अयोध्या के 41 राजस्व ग्राम पहले ही नगर निगम की सीमा में शामिल हो चुके है लेकिन कोविड 19 के चलते ये ग्राम सभाएं अभी नगर निगम को हैंडओवर नहीं हुई है। 30 सितंबर को नगर निगम सीमा में शामिल होने वाले ग्रामप्रधान अपने दायित्व से मुक्त हो रहे हैं। इसी के साथ पंचायती राज विभाग के डी- नोटिफिकेशन से नगर सीमा का विस्तार संभव हो सकेगा।
वर्ष 2017 में प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ अयोध्या को नगर निगम बना दिया गया था। इसमें अयोध्या नगर पालिका व फैजाबाद नगर पालिका को जोड़कर नगर निगम का गठन हुआ था। पुराने प्रस्ताव के अनुसार अगल बगल की ग्राम सभाओं को नगर निगम में शामिल नहीं किया था, इसका कारण ये था कि ग्राम प्रधान के चुनाव हो चुके थे। इसके उपरांत दिसंबर 2019 में सीमा विस्तार किये जाने का फैसला लिया। कैबिनेट के फैसले के बाद अयोध्या नजर निगम से सटी 31 ग्राम सभाओं के 41 राजस्व ग्रामों को नगर निगम की सीमा में शामिल कर लिया।
नगर विकास विभाग की ओर से इसका नोट्रिफिकेशन भी जारी हुआ। लेकिन इसी बीच कोविड 19 व गांवों में चल रहे विकास कार्यों के चलते अपर मुख्य सचिव की ओर से 30 जून तक समस्त कार्य संपादित कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद 1 जुलाई को पुन: ग्राम प्रधानों के दायित्व को बढ़ा कर 30 सितंबर कर दिया गया। अब बुधवार को ये समयाविधि खत्म हो रही है। अब इसमें पंचायती राज विभाग को राजस्व ग्राम नगर निकायों को हैंडओवर किये जाने हैं। इस प्रक्रिया के बाद 41 राजस्व ग्राम नगर निगम का हिस्सा बन सकेंगे।
विज्ञापन
अयोध्या नगर निगम के विस्तार के बाद नया परिसीमन लागू होगा। मौजूदा समय में 60 वार्ड नगर निगम में हैं। बताया ये जा रहा है कि वार्ड 60 ही रहेंगे बस वार्डों का क्षेत्रफल व मतदाता बढ़ जाएंगे। पहले लगभग 3 हजार की मतदाता पर वार्ड थे जो अब बढ़ कर पांच हजार हो जाएंगे। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पहले पूरे नगर निगम की आबादी 2 लाख 47 हजार 999 अब ये 3 लाख 58 हजार 258 हो जाएगी।
मऊ यदुवंशपुर, कुशमाहा, माझा कुढ़ा केशवपुर, कुढ़ा केशवपुर उपरहार, माझा आशिफबाग, बनबीरपुर, अब्बूसराय, गददौपुर, खोजनपुर, पहाड़गंज, उसरू, पलिया शाहबदी, हांसापुर, चांदपुर हरवंश, डाभासेमर, गोपालपुर, काजीपुर जमीन मलिकपुर, मलिकपुर, गंजा, पूरे हुसैन खां, जनौरा, सुल्तानपुर बछड़ा, कोरखाना, भीखापुर, नंदापुर, धर्मपुर सहादत, मिर्जापुर माफी, मिर्जापुर उर्फ शमशुद्दीनपुर, शहनवां, देवकाली, शाहजहांपुर, रानोपाली, आशापुर, तकपुरा, मक्खापुर, हैबतपुर, शाहनेवाजपुर उपरहार, आशिफबाग पाठकपुर उपरहार, माझा बरहटा, जियनपुर व माझा शाहनेवाजपुर।
नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद बड़े क्षेत्रफल ने निगम की व्यवस्थाएं लागू होंगी। इसकी पूरी तैयारी चल रहीह है। जैसे ही नोट्रिफिकेशन जारी होता है नजर निगम प्रशासन अपना कार्य शुरू कर देगा।
- विशाल सिंह, नगर आयुक्त आयोध्या