फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

करोड़ों रुपये लागत से बनी तीन सडक़ों व चार पार्क का महापौर ने किया लोकार्पण

Mon, 28 Sep 2020 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सोमवार को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें अवधपुरी कालोनी में स्थित चार पार्क व तीन सड़कें शामिल हैं। लोकार्पण के दौरान महापौर ने सभी पार्कों में पौधरोपण भी किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि अयोध्या को विश्व की सबसे विकसित नगरी बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। नगर निगम अयोध्या इसमें अपना सर्वोत्तम योगदान देगा। इसके लिए एक बेहतर प्लान के साथ अयोध्या विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि नगर निगम प्लान के साथ अयोध्या में पार्कों का निर्माण व विकास किया जा रहा है, जिससे शहर के रूप में और निखार आएगा। यहां मनोरंजन के साधन के साथ योग व व्यायाम में सहायक वस्तुएं भी मुहैया कराई जाएगी। कहा कि अयोध्या नगर निगम की प्रत्येक सड़क को विकसित व बेहतर करने को प्रोजेक्ट पर हम काम कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद अशोका द्विवेदी ने कहा कि महापौर ने नगर निगम में विकास को गति प्रदान की है। स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता से लेकर सड़क निर्माण को लेकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

चारों पार्कों में बच्चों के लिए झूले, बेंच व टहलने के लिए बनवाया गया पथवे
मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि करीब 93.86 लाख की लागत से अयोध्या-फैजाबाद मुख्यमार्ग पर स्थित अवध पुरी कालोनी फेज-1 से 2 तक नाला व 810 मीटर लंबी सड़क, 84.03 लाख की लागत से आईटीआई के सामने जेपी गुप्ता के घर से रेलवे क्रासिंग तक सड़क, 48.26 लाख की लागत से अमानीगंज गुरुद्वारा से अनिल सिंह के घर तक की सड़क का लोकार्पण किया गया। यह सभी सड़कें हाटमिक्स प्लांट से बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें दोनो तरफ रबड़ बोर्ड, इंटरलाकिंग व नाली निर्माण किया गया है। बताया कि चार पार्को में अमृत अटल योजना के तहत 42 लाख की लागत से केशवधाम पार्क, 40 लाख की लागत से अवधपुरी कॉलोनी पंप हाउस पार्क, राज्य वित्त आयोग से 9.85 लाख की लागत से पार्षद अशोका द्विवेदी के सामने स्थित पार्क, 9.80 लाख की लागत से दुर्गा पूजा पार्क का निर्माण किया गया है। इन पार्कों में बच्चों के लिए झूला, योगाभ्यास के साधन व विश्राम करने के बेंच, टहलने के लिए पथवे का निर्माण किया गया है।

सभी पार्को को आकर्षक बनाने के लिए बेहतर लाइट सिस्टम लगाया गया है। इस अवसर पर पार्षदों में दिनेश मौर्या, रामभवन यादव, सहकारी सभा के सभापति अंकुर सिंह, दिवाकर सिंह, शीतला पाठक, मन्नू सेहता, भानुप्रताप सिंह, तिलकराम मौर्या, आलोक द्विवेदी, राजकुमार वर्मा, अंशुमान मित्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed