फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

मालिनी अवस्थी के गीतों से गुलजार हुआ अयोध्या महोत्सव का मंच

Fri, 03 Jan 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या महोत्सव में गायन प्रस्तुत करतीं लोकगायिका मालिनी अवस्थी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। प्रख्यात लोकगायिका व पद्मश्री मालिनी अवस्थी के पारंपरिक गीतों की मधुर ध्वनि से अयोध्या महोत्सव का परिसर गुलजार रहा। लोकगीतों में यहां के परिवेश व संस्कृति की झलक दिखाई दी। खराब मौसम के बाद भी कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने लोकगायिका मालिनी अवस्थी को पुष्प गुच्छ प्रदान करके सम्मानित किया।
विज्ञापन

मालिनी अवस्थी के मनमोहक स्वर में जादू भरी राम तोहरे नजरिया जुल्फन विच चंद्र प्रकाशित... गीत को सुनकर पूरा पंडाल तालियां से गूंज उठा। सियारानी के चल सुहाग रे श्रीराम जी के उपर ताज रहे... पक्तिंयों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि अयोध्या महोत्सव का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। इसके माध्यम से हम अवध की संस्कृति व महिमा से भी अवगत हो रहे है। समिति के मुख्य संयोजक अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुदौली विधायक रामचंदर यादव ने कहा कि कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी जैसी प्रख्यात लोकगायिका का आगमन महोत्सव की राष्ट्रीय स्तर तक की ऊचाई तक पहुंचने को दर्शाता है। सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस वर्ष अयोध्या महोत्सव को यहां की महिमा व गरिमा के अनुरुप बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। आम जनता ने भी इसकी काफी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed