फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya dispute: Iqbal met Gyanadas

अयोध्या विवाद : ज्ञानदास से मिले इकबाल

Fri, 07 Apr 2017 12:02 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 07 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya dispute: Iqbal met Gyanadas
सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या विवाद का सुलह समझौते से समाधान की सलाह के बाद मुहिम तेज हो चली है। गुरुवार को बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. इकबाल हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास से मिले। वहीं, लखनऊ के जमेतु शबाब संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने महंत धर्मदास के प्रतिनिधि पक्षकार ज्योतिषाचार्य हरदयाल शास्त्री से मुलाकात की। महंत ज्ञानदास ने बताया कि बाबरी मस्जिद के मुद्दई स्व. हाशिम अंसारी के साथ शुरू की गई मुहिम उनके पुत्र के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


शीघ्र ही हिंदू व मुस्लिम पक्ष से जुड़े सभी लोगों की एक बैठक हनुमानगढ़ी में बुलाई जाएगी। बातचीत कर जल्द ही उसकी तिथि घोषित की जाएगी। जमेतु शबाब संस्था लखनऊ के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को ज्योतिषाचार्य शनिधाम पीठाधीश्वर स्वामी हरिदयाल मिश्र से मिला। स्वामी हरदयाल ने बताया कि अयोध्या मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। हम सुप्रीम कोर्ट की मंशानुसार इस मामले का हल मिलकर करना चाहते हैं।
विज्ञापन


दोनों समुदाय अयोध्या मामले का कानूनी तरीके से समाधान चाहते हैं। इसी मसले पर वार्ता करने लखनऊ से सदर जमेतु शबाब संस्था के नुमांइदे आए हैं। बातचीत में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं को एकत्र कर इस मसले के समाधान का रास्ता निकालने का प्रयास होगा। जमेतु शबाब संस्था के सदर सै. तौहीर आलम नदवी ने कहा कि हम गंगा-जमुनी तहजीब के हिमायती हैं। अयोध्या मसले का हल आपसी बातचीत से संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed