फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   awadh university seminar

स्वाधीनता आंदोलन में महिलाओं की अहम भूमिका : प्रो. मंजुला

Mon, 24 Jul 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
awadh university seminar
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में भारतीय स्वाधीनता संग्राम में महिलाओं की भूमिका विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन सोमवार को श्रीराम शोध पीठ में किया गया।
विज्ञापन

समापन सत्र को संबोधित करती हुए मुख्य अतिथि नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य एवं उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद की सदस्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि भारत में महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में रही है। इनके योगदान के बिना देश की आजादी हासिल नहीं की जा सकती थी। उन्होंने छात्रों को बताया कि भारतीय सेनानियों का जीवन संघर्ष व चुनौतियों से भरा रहा है। इसके बाद भी उन सभी ने दृढ़ता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में जानी जाती है। इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा ने भारतीय इतिहास की वीरांगनाओं से परिचित कराते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में हर वर्ग की महिलाओं ने अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दिया है। उन्होंने छात्रों से कहा कि स्वाधीनता संग्राम में महिलाओं के योगदान पर गहन अनुसंधान करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी के संयोजक डॉ. सुरेंद्र मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. अंकित मिश्रा एवं रत्नेश यादव ने किया। प्रो. तुहिना वर्मा, डॉ. शिवांश, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. निलय तिवारी, विनय शर्मा, शालिनी पांडेय, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी मौजूद रहे।

परीक्षा में गैरहाजिर रहे 211 छात्र
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एनईपी स्नातक एवं परिसर की परास्नातक परीक्षा में 6674 में से 211 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा में 2705 में से 118 परीक्षार्थी व द्वितीय पाली की परीक्षा में 3969 परीक्षार्थियों में से 93 अनुपस्थित रहे। विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि संबद्ध महाविद्यालयों के एनईपी स्नातक के साथ परिसर की स्नातक एवं परास्नातक परीक्षाएं शुचिता के साथ कराई जा रही है। संवाद


छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की ली शपथ
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया। नार्को कोऑर्डिनेशन मैकैनिज्म के संचालन में प्रौढ़ एवं सतत शिक्षा के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति शपथ ली। विवि नशामुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. अनूप कुमार ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इससे हम सभी को मिलकर लड़ना होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रो. गंगाराम मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए दूसरे को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. फर्रुख जमाल, डॉ. डीएन वर्मा, डॉ. अंकित मिश्रा, डॉ. शिवांश कुमार, डॉ. शैलेन वर्मा, डॉ. दीपक वर्मा, रत्नेश यादव, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ. शालिनी पाण्डेय, डॉ. विनीता, आनन्द मौर्य सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed