{"_id":"58e9d42c7e58a1c776e2a6a49241d174","slug":"assistant-excise-commissioner-death-in-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सहायक आबकारी आयुक्त की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सहायक आबकारी आयुक्त की मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेल के आरक्षित कोच में बृहस्पतिवार रात दिल्ली जाने के लिए बैठे सहायक आबकारी आयुक्त की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे डॉक्टर ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली निवासी राज सिंह डाबर फैजाबाद में सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर तैनात थे। उनका पूरा परिवार सनलाइट कॉलोनी, नई दिल्ली में रहता है। राज सिंह बृहस्पतिवार को परिवार से मिलने नई दिल्ली जा रहे थे। उनका लखनऊ मेल के स्लीपर क्लास के कोच बी-2 में आरक्षण था।
वे बर्थ में जैसे ही बैठे उनकी तबीयत बिगड़ गई। यात्रियों की सूचना पर कोच अटेंडेंट ने उन्हें प्लेटफार्म पर उतारा, लेकिन तब तक वे बेहोश हो चुके थे। इसके बाद रेलवे डॉक्टरों ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी नीलम, बेटी साक्षी (12) और बेटा आयुष (10) है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, यात्रियों का कहना था कि राज सिंह ने शराब पी रखी थी। इसके चलते वे ठीक से बैठ नहीं पा रहे थे। पुलिस ने उनके साथ जहरखुरानी या वारदात होने से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है राज सिंह के पास 83,380 नगदी, एटीएम कार्ड, मोबाइल, पर्स, कपडे़ सामान बरामद हुआ है। साथ ही बियर के कई कैन भी बरामद हुए हैं।
घरवालों ने बताया कि राज सिंह की तबियत काफी समय से खराब चल रही है। डॉक्टर ने उनसे शराब छोड़ने को कहा था। ससुर रमेश ने मौत पर संदेह जताया है। पोस्टमार्टम में मौत के कारण का पता नही चल सका है। उन्होेंने जांच की मांग की है।