फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ask help on twitter

कुवैत में फंसे रामजी, डीएम के ट्वीट पर दूतावास सक्रिय

Wed, 24 Jul 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
ask help on twitter
अयोध्या। काम की तलाश में कुवैत गए अयोध्या के सहनवा निवासी रामजी वहां फंस गए। पासपोर्ट कब्जे में लेकर कंपनी का मालिक अत्याचार करने लगा।
विज्ञापन

किसी तरह युवक ने डीएम को व्हाट्सएप पर पूरी जानकारी दी। इसके बाद मामला सही मिलने पर जिलाधिकारी ने विदेश मंत्रालय को ट्विट के जरिए जानकारी दी। इस पर कुवैत स्थित भारतीय दूतावास सक्रिय हो गया है।
पीड़ित रामजी ने डीएम अनुज कुमार के व्हाट्सएप नंबर पर कंपनी मालिक के अत्याचार की पूरी कहानी भेजी। इसके बाद डीएम ने उससे पूरी जानकारी जुटाई।
डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि रामजी के प्रकरण को कुवैत भारतीय पोर्टल पर ट्विट किया गया है, जहां से उन्हें सूचित किया गया है कि पीड़ित की मदद वीजा के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुवैत में भारतीय दूतावास से उनके पास ट्विटर पर सूचना भी आ गई है, जिसमें इस बात का सुझाव दिया गया है कि पीड़ित वहां पर भारतीय दूतावास से संपर्क कर श्रम विभाग (लेबर डिपार्टमेंट) में शिकायत दर्ज करवा दे, जिससे उसको नौकरी देने वाली कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीड़ित को इस सूचना की जानकारी दे दी गई है। डीएम ने बताया कि सुबह पीड़ित ने उनके व्हाट्सएप पर मदद की गुहार लगाई थी।
पीड़ित रामजी का कहना था कि कंपनी के लोगों ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है और कई बार उसकी पिटाई भी कर चुके हैं। ऑडियो रिकॉर्डिंग में पीड़ित ने कहा कि उसे जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed