फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ARM attempt to crush

एआरएम को कुचलने का प्रयास

Wed, 26 Aug 2015 10:34 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद रोडवेज कर्मियों ने चालक को पकड़ धुनाई शुरू कर दी तो प्राइवेट जीप संचालक तथा रोडवेज कर्मियों में भिड़ंत हुई। मौके पर पुलिस पहुंची तो जीप संचालक खिसक लिये।
विज्ञापन


कर्मियों ने पकड़े गये जीप चालक को पुलिस के हवाले किया है। एआरएम ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना से नाराज रोडवेज कर्मियों ने बसों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


रोडवेज के ठीक सामने लखनऊ जाने वाली सवारी जीप रोजाना सवारी भरती हैं। जबकि शासन के आदेश पर यहां डग्गामारी रोकने के लिए रोडवेज के एआरएम, एआरटीओ, सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन निजी सवारी वाहनों के मालिकों की दबंगई के आगे कार्रवाई गाहे-बहागे औपचारिकता तक ही होती रही है। बुधवार को सुबह 9 बजे जीप यूपी 45 टी 0192 बस स्टेशन के सामने घुमा-घुमाकर सवारी भर रही थी।

इसी दौरान ड्यूटी पर जा रहे रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामलवट सहायक यातायात निरीक्षक विनोद कुमार श्रीवास्तव समेत राम लक्ष्मण व बस चालक पंकज पाठक के साथ मौके पर पहुंचे।

जीप चालक को सवारी भरने से मना करने के साथ वाहन आगे बढ़ाने को कहा। एआरएम का आरोप है कि सवारी जीप को बस स्टेशन से आगे ले जाने को कहा तो यह बात गाड़ी में बैठे वाहन के मालिक को नागवार लगी।

वाहन मालिक ने अपने चालक को जीप चढ़ा देने के लिए ललकारा। चालक रौनाही थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी रामतीरथ ने उनको कुचलने की कोशिश की।

माजरा देख रहे रोडवेज कर्मियों ने जीप चालक को पकड़ लिया और उसको रोडवेज बस स्टेशन ले आये। इस बीच प्राइवेट टैक्सी संचालकों ने पकड़े गये चालक को छुड़ाने की कोशिश की।

जिसको लेकर रोडवेज कर्मियों व प्राइवेट जीप संचालकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस को देख प्राइवेट जीप संचालक मौके से खिसक गये।

उधर घटना से नाराज रोडवेज के चालकों ने अपनी बसें मुख्य मार्ग पर आड़ी-तिरछी खड़ी करके मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी आला अधिकारियों को लगी तो एसपी सिटी ने एआरएम से बात की और तत्काल यातायात बहाल कराने को कहा और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिसके चलते थोड़ी देर बाद ही बसों को सड़क से हटा लिया गया और यातायात बहाल हो गया। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके से पकड़े गये जीप चालक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई है। घटना को लेकर रोडवेज बस स्टेशन के आसपास हलचल रही।

कोतवाल हरिहर मिश्र ने बताया कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामलवट की शिकायत पर जीप यूपी 45 टी 0192 के मालिक तथा चालक रामतीरथ के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा, दुर्व्यवहार तथा धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एआरएम का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी चालक का चालान किया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बुधवार की सुबह हुई घटना को लेकर शाखा कार्यालय में आपात बैठक की और घटना की निंदा की। संगठन ने मांग रखी है कि रोडवेज बस स्टेशन के सामने से हो रही डग्गामारी पर लगाम लगाई जाए।

इसके लिए प्रदेश शासन के मुख्य सचिव जावेद उस्मामी की ओर से सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर प्रदेश के राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अनाधिकृत रुप से निजी वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया जा चुका है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।


जिससे रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है तथा कर्मचारियों के वेतन से कटौती की जा रही है। बैठक में राजेंद्र पांडेय, अरविंद नारायण आचार्य, हरीकांत द्विवेदी, अशोक जायसवाल, घनश्याम शुक्ला, दिलीप वर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed