फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   announced struggling till become a memorial of Acharya

आचार्य का स्मारक बनने तक संघर्ष का एलान

Tue, 03 Nov 2015 11:07 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
सेनानियों ने जहां कोठी को राष्ट्रीय स्मारक बनने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया, वहीं आचार्य की नातिन राजश्री खत्री ने अपनों पर ही संपत्ति व पुस्तकालय की लूट के आरोप लगाए। साथ सरकार से जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई। सेनानियों ने चेतावनी दी कि सरकार  जल्द कोई निर्णय नहीं लेती है तो 15 दिसंबर को जीपीओ पार्क लखनऊ में प्रदेश भर के सेनानी धरना देंगे।
विज्ञापन


प्रेस क्लब परिसर में मंगलवार को आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री व लोकतंत्र सेनानी अवधेश प्रसाद ने कहा कि सेनानियों ने यातनाएं झेली हैं। वह  स्मृतियों में खोए, भावुक हुए तो आपातकाल में जेल में निरुद्ध रहने के  दौरान अपनी मां को अंतिम संस्कार में शामिल होने से वंचित होने की बात बताई।
विज्ञापन


उन्होंने ऐलान किया कि आचार्य जी की कोठी से जुड़ी मांग के साथ ही  सेनानियों के हित वाली मांगों के बारें में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को  अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र  सेनानी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि आचार्य के संयुक्त परिवार वाली कोठी व परिसर से जुड़ी संपत्तियों की पूर्व में हुई लूट तथा इस दौर में खरीद-फरोख्त, तोड़फोड़ आदि के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री व उनके परिवारीजन सीधे जिम्मेदार हैं। कहा कि कोठी व परिसर की खरीद फरोख्त कर होटल बनाने की कवायद भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कुछ अन्य नेताओं के संरक्षण में हो रही है।

इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर दंडात्मक कार्यवाही भी कराई जानी चाहिए। राष्ट्रीय  अध्यक्ष ने कहा कि सेनानी परिषद पुरोधा की याद किसी कीमत पर मिटने नहीं  देंगे। कहा कि मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख से सकारात्मक निर्णय की आशा हैै। चेताया कि 14 दिसंबर तक ठोस कार्यवाही सामने न आने पर प्रदेश भर के सेनानी लखनऊ के  जीपीओं पार्क पर धरना देकर आवाज बुलंद करेंगे।

सेनानी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव चतुर्भुज त्रिपाठी ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री आचार्य नरेंद्र  देव कोठी को स्मारक बनाने की पहल अधिग्रहण कर करेंगे। सम्मेलन को राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष राममिलन मिश्र,  राष्ट्रीय सचिव व पूर्व राज्यमंत्री प्रहलाद  मिश्र, सेनानी राममूर्ति सिंह आदि ने संबोधित  किया।


सेनानी परिषद के जिलाध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी व प्रवक्ता रमेश  शर्मा ने बताया कि आचार्य की जयंती पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन  देने के साथ ही सपा मुख्यालय पर मुखिया मुलायम सिंह यादव को इसके बारे में  बताया जा चुका है। सम्मेलन का संचालन सेनानी परिषद के प्रदेश सचिव व  जिलाध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed