फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Agro-meteorological advisory bulletin will be available at block level in all districts of the country: Dr. KK Singh

देश के सभी जनपदों में ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध होगा कृषि-मौसम परामर्श बुलेटिन : डॉ. केके सिंह

Fri, 22 Jan 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Agro-meteorological advisory bulletin will be available at block level in all districts of the country: Dr. KK Singh
अयोध्या। शीघ्र ही देश के सभी जनपदों में ब्लॉक स्तर पर कृषि-मौसम परामर्श बुलेटिन किसानों को उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त भारत मौसम विभाग आने वाले दिनों में न्याय पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान व मौसम आधारित कृषि परामर्श उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रहा है। यह बात भारत मौसम विभाग नई दिल्ली में कृषि मौसम परामर्श सेवाएं अनुभाग के प्रमुख डॉ. केके सिंह ने कही।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में भारत मौसम विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किसानों को मौसम पूर्वानुमान तथा मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना संचालित की जा रही है। कृषि की दृष्टि से पूर्वी उत्तर प्रदेश के महत्व को देखते हुए उन्होंने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में वैज्ञानिक डॉ. जेवी सिंह के साथ विश्वविद्यालय पहुंच कर उक्त परियोजना के कार्यों की व्यापक स्तर पर समीक्षा की।
विज्ञापन

इससे पहले डॉ. केके सिंह ने सभी केंद्रों पर तैनात विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम प्रेक्षक, तकनीकी अधिकारी, नोडल अधिकारी तथा मुख्य नोडल अधिकारी के साथ तकनीकी सत्र को भी संबोधित किया तथा इन सेवाओं की पहुंच समय से किसानों तक उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह ने मौसम वैज्ञानिकों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निदेशक शोध डॉ. गजेंद्र सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. एपी राव, मुख्य नोडल अधिकारी, अधिष्ठाता कृषि प्रो. वीएन राय, निदेशक प्रशासन एवं प्रवीक्षण प्रो. आरके जोशी, डॉ. जसवंत सिंह तथा कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सीता राम मिश्र सहित अन्य अधिकारी व वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed