फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   actor

सीबीआई कर रही जांच, जल्द सामने आएगा सुशांत की मौत का सच: रविकिशन

Wed, 02 Sep 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
actor
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद सांसद रवि किशन। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक व गोरखपुर के सांसद व अभिनेता रविकिशन बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम सरयू में स्नान किया। इसके बाद रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में माथा टेका। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर कहा कि सीबीआई जांच जल्द ही सच सामने आएगा। चेहरे बेनकाब होंगे और आरोपी जेल जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहारी और यूपी की माटी में आत्महत्या शब्द नहीं होता। यहां के लोग तो योद्घा होते हैं। 33 साल के लड़के ने क्यों आत्महत्या की यह सच सामने आना जरूरी है। सुशांत हमारे छोटे भाई थे। भोजपुरिया माटी के थे।
विज्ञापन

पूरी कलाकार बिरादरी को जानना है कि उसकी मौत कैसे हुई। उसकी सारी फिल्में हिट हुईं थी। वह जीना चाहता था। कलाकार अपने आप को कभी नुकसान नहीं पहुंचाता। हमने सीबीआई जांच के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी। निश्चित ही इस घटना के पीछे के चेहरे को बेनकाब होना चाहिए। सुशांत को ड्रग्स देने की बात पर कहा कि ड्रग्स पूरे देश में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों से आता है, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आता है। हमारे देश की 65 प्रतिशत आबादी युवा है। चीन व पाकिस्तान चाहते हैं कि युवा पीढ़ी खत्म हो। साजिश के तहत हमारे बच्चे को इसकी लत लगाई जाती है। बॉलीवुड में भी यह फैल रहा है। यह चिंतन का विषय है। इसकी कमर तोड़ी जाए, ड्रग्स के कारोबार को इस देश से समाप्त किया जाना चाहिए। यह नरेंद्र मोदी व योगी महाराज की सरकार है यहां इस तरह के अपराध की जगह न रही है न रहेगी।
मंदिर का नक्शा पास होने पर पूरे देश को दीं शुभकामनाएं
अभिनेता व सांसद रविकिशन ने राममंदिर का नक्शा पास होने पर भी पूरे भारत वर्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। राममंदिर का नक्शा पास हुआ है, हम सौभाग्यशाली हैं कि हम इस दिन अयोध्या में रहे, समस्त सनातन धर्मावलंबियों व पूरे भारत वर्ष को इस शुभ कार्य के लिए शुभकामनाएं हैं।

दशहरा पर्व पर अयोध्या में होगी भव्य रामलीला
रविकिशन ने कहा कि हम दशहरा पर्व पर अयोध्या में भव्य रामलीला करने जा रहे हैं। प्रभु राम आ रहे हैं भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है इसलिए हमने सोचा कि अयोध्या में भव्य रामलीला की जाए। आज पूरा विश्व सनातन धर्म में लीन है, इसलिए भाईचारे व हिंदुत्व का संदेश अयोध्या से ही जाएगा। रामलला की कृपा रही तो यह रामलीला मंचन ऐतिहासिक होगा, इस पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। फिल्म इंडस्ट्रीज से कई नामी कलाकार इसमें शामिल हो रहे हैं। बताया कि वह बचपन में रामलीला में माता सीता की भूमिका निभाते थे। इस रामलीला में वह भरत की भूमिका में दिखेंगे। बिंदु दारा सिह हनुमान व मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed