{"_id":"5d6958e18ebc3e014471fd1b","slug":"action-plan-for-deeputsav-faizabad-news-lko478947214","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख दीप जलाने की कार्य योजना दे अवध विश्वविद्यालय -डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख दीप जलाने की कार्य योजना दे अवध विश्वविद्यालय -डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को दीपोत्सव को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा की। अवध विश्वविद्यालय से दीपों के जलाने की कार्ययोजना मांगी।
अयोध्या में तीसरा दीपोत्सव 26 अक्तूबर को होगा। इसमें लगभग दो लाख 50 हजार दीप जलाए जाएंगे। डीएम ने दीपोत्सव संबंधित क्षेत्रों के निर्माण कार्यों को 30 सितंबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में एडीएम, सिटी वैभव शर्मा ने संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इसमें पर्यटन, जल निगम, नगर विकास, पीडब्लूडी, सिंचाई, विद्युत, संस्कृति, सूचना, परिवहन, पुलिस आदि विभागों अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि राम की पैड़ी, नयाघाट, रामकथा पार्क आदि क्षेत्रों में जहां पर दीपोत्सव होना है, निर्माण कार्य चल रहें हैं उसके संबंधित विभाग प्रत्येक दशा में इन कार्यों को 30 सितंबर तक पूर्ण कर लें।
इसकी नियमित समीक्षा अपर जिलाधिकारी नगर वैभव शर्मा एवं समन्वय करें। किसी संबंधित विभाग की कोई दिक्कत या शासन से पत्राचार की आवश्यकता हो तो उसे आगामी तीन दिनों के अंदर कर लिया जाए।
डीएम ने अवध विश्व विद्यालय से दीपों के जलाने की कार्ययोजना मांगी। उन्होंने नगर निगम को दीपोत्सव के अवसर पर 100 मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को ढीले तारों को टाइट करने पोलो को ठीक करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सिटी वैभव शर्मा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, डीआईओएस आदि अधिकारी भी मौजूद थे।