फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Action

बिना परीक्षा दिए पास प्रकरण में उच्चस्तरीय जांच

Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Action
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि में बिना परीक्षा दिए प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। जांच अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में होगी। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया है कि प्रकरण की जांच कर समिति को 15 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इसके उपरांत जांच के आधार पर संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विवि के परीक्षा नियंत्रक के जारी पत्र के अनुसार श्रीराम जानकी अमावासूफी में सत्र 2019 की परीक्षा के एमएससी रसायन, एमएससी गणित सहित अन्य पाठ्यक्रमों छात्रों की ओर से परीक्षा न देने के बाद भी परीक्षाफल घोषित किया जाना अति गंभीर प्रकरण है।
विज्ञापन

इससे विवि के परीक्षा की शुचिता, शैक्षिक अनुशासन व विवि की स्वच्छ छवि पर भी प्रभाव पड़ा है। इस कारण प्रकरण की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। इसमें अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति इम्तियाज मुर्तजा, लखनऊ विवि के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर ओम नरायण मिश्र व अयोध्या के स्थानीय अधिवक्ता डीएन यादव को सदस्य बनाया गया है। इन सभी लोगों से 15 दिन के अंदर जांच कर प्रारंभिक रिपोर्ट देने की सिफारिश की गई है। उप कुलसचिव मामले की रिपोर्ट कुलपति को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed