फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   accident

प्रसूता को लेकर जा रही एंबुलेंस टकराई, पांच घायल रेफर

Wed, 18 Dec 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident
तारुन। ग्राम सभा ककोली में मंगलवार रात प्रसूता सहित तीमारदारों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही उसमें सवार प्रसूता, आशा बहु, एंबुलेंस चालक सहित पांच लोगों को गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सीएचसी तारुन भेजवाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि ने एंबुलेंस चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ककोली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने बताया कि बनराजा बस्ती निवासी अनिल की पत्नी सुनीता (28) को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस प्रसूता सहित उसके तीमारदारों को लेकर जब तारुन-रसूलाबाद मार्ग पर एंबुलेंस चालक ने संतुलन खो दिया और एंबुलेंस सड़क के किनारे रखी गई ईंटों के ढेर से टकरा गई।
हादसे में एंबुलेंस में बैठी प्रसूता के सिर पर गंभीर चोटें आईं, वहीं पति अनिल, बिट्टन (50), मझिला (50), आशा बहु रंजना पाठक, एंबुलेंस चालक निर्मल व उसके एक सहयोगी को गंभीर चोटें आईं। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पीआरवी तथा दूसरी एंबुलेंस से घायलों को तारुन अस्पताल भेजवाया।
अस्पताल में मौजूद डॉ. संदीप सुमन ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि एंबुलेंस चालक निर्मल नशे की हालत में वाहन चला रहा था। नशे में संतुलन बिगड़ने से एंबुलेंस सड़क किनारे रखी ईंटों के ढेर से टकरा गई।

प्रसूता ने दिया पुत्री को जन्म
हादसे के बाद प्रसव पीड़ित महिला सुनीता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायल मझिला, बिट्टन तथा पति अनिल का इलाज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि घायल आशा बहु रंजना पाठक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed