फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A sudden burnt car on the highway

हाईवे पर अचानक धू-धू कर जल उठी कार

Tue, 26 Feb 2019 01:17 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Tue, 26 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
A sudden burnt car on the highway
अयोध्या में हाईवे पर धू-धू कर जलती कार। - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली से लखनऊ, अयोध्या होकर बिहार की ओर जा रही कार सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर अचानक आग का गोला बन गई। कार अचानक धू-धू कर कार जल उठी तो हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची अयोध्या कोतवाली पुलिस ने कार सवार को जिला अस्पताल पहुंचाया और स्थानीय लोगों व फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे की है। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के जय सर्विस पेट्रोल पंप के पास बिहार जा रही स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। कार धू-धू कर जलने लगी। जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। चालक ने कार से निकल कर किसी तरह अपनी जान बचाई। अयोध्या कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि कार सवार मामूली रूप से झुलस गया था। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से इलाज के बाद चला गया। कोई तहरीर नहीं मिली। चालक का नाम व स्थायी पते के भी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed