फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A glimpse of Indian culture and tradition will be seen in Ram Janmotsav

Ayodhya News: रामजन्मोत्सव में दिखेगी भारतीय संस्कृति व परंपरा की झलक

Sat, 04 Mar 2023 09:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 04 Mar 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Indian culture and tradition will be seen in Ram Janmotsav
अयोध्या। श्रीराम जन्म महोत्सव के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट चैत्र प्रतिपदा से नवमी तक नौ दिवसीय रामजन्मोत्सव मनाएगा। इस उत्सव में भारतीय संस्कृति व परंपरा की झलक दिखेगी। आयोजन के लिए तिवारी मंदिर में कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन


विहिप के केंद्रीय सहमंत्री गोपाल ने बताया कि अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवीपाटन मंडल, बस्ती मंडल और अयोध्या मंडल के पांच जनपदों को केंद्रित यह भव्य आयोजन प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत बस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर, अयोध्या और बाराबंकी के विभिन्न तहसीलों से भारतीय परंपरा के खेलों की टीमों को आमंत्रित किया जाएगा। विभिन्न प्रकार के भारतीय खेलों को समर्पित खेल फेडरेशनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर रामकोट की परिक्रमा के साथ नौ दिवसीय कार्यक्रम का आगाज होगा। अगले दिन पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र में साइकिल रेस व श्रीराम दौड़ होगी। श्रीरामचरित मानस के नवाह् पारायण के साथ मानस जयंती का आयोजन होगा।

हर दिन श्रीरामकथा के सत्र व संगीत, नृत्य, विभिन्न कलाओं के अन्य विधाओं का प्रदर्शन, मंचन, श्रीराम, रामायण और राष्ट्र को समर्पित कवि सम्मेलन भी होगा। कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र राम की पैड़ी व नयाघाट आरती स्थल होगा। इस अवसर पर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, संघ प्रचारक अनिलजी, ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, ई. रवि तिवारी, आशुकवि अशोक टाटंबरी, सुमधुर आदि मौजूद रहे।


तीरंदाजी, आत्या-पात्या, तलवारबाजी का होगा आयोजन
-खेलों के अंतर्गत कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, तीरंदाजी, आत्या-पात्या, तलवारबाजी इत्यादि खेलों का प्रदर्शन व प्रतियोगिता विभिन्न अवसरों पर होगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के युवा प्रतिभाओं, नवोदित कलाकारों व नवोदित कथावाचकों को सुयोग्य अवसर प्राप्त होगा। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली रामचरित मानस की गायन टोलियों को भी नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस गायन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed