फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A fire in the forest of Sandwa and Hansarajpur

संडवा और हंशराजपुर के जंगल में लगी आग

Sun, 09 Apr 2017 10:34 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 09 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
A fire in the forest of Sandwa and Hansarajpur
फैजाबाद में मवई थाना क्षेत्र के संडवा के पास स्थित जंगल में लगी आग के बाद धू-धू कर जलते पेड़। - फोटो : अमर उजाला
मवई थाना क्षेत्र के संडवा पूरे खजुही और हंशराजपुर गांव के करीब स्थित जंगल में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। हवा के तेज झोकों से कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग का रुख जब खजुही गांव की ओर हुआ तो ग्रामीण दहशत में आ गए।
विज्ञापन


संडवा और पूरे खजुरी की ओर जंगल में लगी आग पर ग्रामीणों की मदद से वनकर्मी बिना किसी संसाधन के आग पर काबू पाने के लिए जूझते रहे लेकिन देर शाम तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन


आग के कहर से जंगल में करीब 50 बीघा क्षेत्र में हरे-भरे पौधे जलकर राख हो गए। ग्रामीण राजन सिंह ने बताया कि गांव में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन जंगल में लगे हजारों नए पौधे जल गए। जिससे वन क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची डायल-100 की टीम मूक दर्शक बनी रही। सुबह दी गई सूचना पर अग्निशमन दल दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे पहुंचा लेकिन जंगल में गाड़ी नहीं जा सकी। हंशराजपुर के निकट जंगल के दूसरे छोर पर स्थित जंगल में दोपहर को लगी भीषण आग से करीब 50 बीघा जंगल जल गया।


सूचना के बाद यहां पहुंचे अमेठी जिले के अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। वन दारोगा ततदीर अहमद ने बताया कि दोनों स्थानों पर वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। आग बुझाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed