फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दुकानदार पर फायरिंग व्यापारियों ने लगाया जाम

दुकानदार पर फायरिंग व्यापारियों ने लगाया जाम

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दर्शननगर/फैजबाद। अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर कस्बे में मंगलवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने दुकान पर बैठे एक दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान एक गोली दुकानदार की जांघ में लग गई है। सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने अकबरपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मौके पर तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

दर्शननगर पुलिस चौकी के पास रहने वाले संजय सिंह (28) पुत्र कल्पनाथ सिंह की कस्बे में प्राचीन गेट के पास टीवी व रेडियो की दुकान है। रोज की तरह वह अपनी दुकान पर बैठा था। संजय के भाई पिंटू सिंह ने बताया कि शाम को बाइक सवार अरविंद यादव व उनके भाई भल्लू यादव दुकान के सामने आए और फायरिंग शुरू कर दी। इससे जांघ में गोली लगने से उनका भाई मौके पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज पर आसपास के दुकानदार दौड़े तो हमलावर मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भिजवाया है। संजय की जांघ के साथ ही हाथ के पंजे पर भी छर्रे लगे हैं। पिंटू ने बताया कि दुकान के बगल उनकी एक जमीन है। हमलावर इस जमीन का किसी से सौदा कर रहे थे और जबरन जमीन का बैनामा करने का दबाव बना रहे थे। इससे इन्कार करने पर ही उन्होंने जानलेवा हमला किया। हमला कोतवाली क्षेत्र के ही अवध बिहारी का पुरवा सरेठी निवासी अरविंद व उसके भाई भल्लू यादव ने ही किया है। घटना को लेकर आक्रोशित बाजारवासियों ने अकबरपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए तथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस बाबत एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि सूचना पर अयोध्या कोतवाल व चौकी प्रभारी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। शुरूआती दौर में भल्लू यादव व अरविंद यादव की ओर से हमले की बात कही गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाराज लोगों को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed