{"_id":"126-84383","slug":"Faizabad-84383-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में सांप निकलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल में सांप निकलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
Faizabad
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास में रविवार को सांप निकलने से नाराज छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने हॉस्टल के सामने विश्वविद्यालय प्रशासन विरोधी नारे लगाए और कुलपति से छात्रावास में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे सत्यप्रकाश, अजीत, हिमांशु, संदीप, विनय, आशुतोष, लक्ष्मण आदि छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर हॉस्टल की सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि छात्रावास में सही तरीके से सफाई नहीं कराई जाती है। कमरों में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहती। बिजली जाने पर जनरेटर भी नहीं चलता है। शौचालय में भी प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन