{"_id":"126-83757","slug":"Faizabad-83757-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर से रुकेंगी इंटरसिटी और कैफियात एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर से रुकेंगी इंटरसिटी और कैफियात एक्सप्रेस
Faizabad
Updated Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी और कैफियात एक्सप्रेस के ठहराव की सौगात यात्रियों को पखवारे बाद यानि सितंबर से मिल सकती है। इनके ठहराव को नई समय सारिणी में स्थान मिलेगा। ऐसे में इन ट्रेनों से यात्रा का सपना संजोए लोगों को अभी 15 दिन और इंतजार करना पडे़गा। मंगलवार को यह जानकारी अंबेडकरनगर के भाजपा सांसद डॉ. हरिओम पांडेय ने दी। सांसद ने जून में ही गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर गोंडा-वाराणसी इंटरसिटी तथा आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस के ठहराव पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से बात की थी। राज्यमंत्री ने सांसद को जुलाई के दूसरे सप्ताह से गाड़ियों के ठहराव का भरोसा दिया था। लोगों से जुलाई में ट्रेनों के न रुकने पर 15 अगस्त से चलने की बात कही थी। मंगलवार को सांसद ने बताया कि रेल राज्य मंत्री ने अवगत कराया है कि इन गाड़ियों का ठहराव सितंबर में शुरू होगा।
विज्ञापन