{"_id":"126-71829","slug":"Faizabad-71829-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में छात्रा की मौत
Faizabad
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। सड़क दुर्घटना में शनिवार की सुबह एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका भाई व बहन गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कैंट थाना के सहादतगंज क्षेत्र में हुई।
29 दिसंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा होनी है। इसी परीक्षा में शामिल होने के लिए पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मिश्रौली सरियावां निवासी शबाना खान व गुलिस्ता खान को इलाहाबाद जाना था। शनिवार की सुबह 30 वर्षीय सुहेल खान पुत्र अब्दुल हाफिज अपनी दो बहनों शबाना तथा गुलिस्ता को बाइक से छोड़ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन आ रहा था। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज फोरलेन ओवरब्रिज के पास गुजर रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शबाना खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुहेल व छोटी बहन गुलिस्ता गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक मौसे से भागने में सफल रहा। परिवारीजनों की शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर पूराकलंदर थाना क्षेत्र में शनिवार को ही जमूरतगंज के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मसौधा निवासी 26 वर्षीय रवींद्र मिश्रा पुत्र राम सुभावन गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि घटना के समय रवींद्र अपनी बाइक से सीमेंट लेेने जमूरतगंज बाजार जा रहा था।