{"_id":"126-71077","slug":"Faizabad-71077-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में धांधली पकड़ी ग्राम प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में धांधली पकड़ी ग्राम प्रधान को नोटिस
Faizabad
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। मनरेगा के जरिए गांव में बनाई गई सड़क में न तो लंबाई पूरी मिली और न ऊंचाई। शिकायत और जांच के बाद आधी रकम की बंदरबांट करने का मामला पकड़ा गया है। डीएम वीके द्विवेदी ने गांव के प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला मसौधा विकासखंड के गांव पलिया शाहबदी ग्राम पंचायत में मनरेगा के जरिए वित्तीय साल 2010-11 में एक लाख की लागत से 450 मीटर लंबी सड़क बनाने का आगणन प्रस्तुत किया गया था। संपर्क मार्ग टोनिया मार्ग से रघुबीर पांडेय का पुरवा तक था। शिकायत पर जांच में यह सड़क 450 की जगह पर 345 मीटर और ऊंचाई 90 सेमी की जगह 45 सेमी मिली। सत्यापन में केवल आधा कार्य होना पाया गया है। डीएम ने बताया कि गांव की ग्राम प्रधान राधा देवी को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन