फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अवध विवि की सेमेस्टर की परीक्षाएं अधर में

अवध विवि की सेमेस्टर की परीक्षाएं अधर में

Sun, 03 Nov 2013 05:40 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sun, 03 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सब कुछ अधिकारियों की मनमर्जी के मुताबिक चल रहा है। कुछ ऐसा ही हाल विवि की सेमेस्टर परीक्षा को लेकर दिख रहा है। सेमेस्टर परीक्षा 15 दिसंबर तक हो जानी चाहिए, लेकिन अभी इसके लिए कोई तैयारी ही नहीं हुई है। बताया जा रहा कि अब तक न प्रश्नपत्रों की छपाई हुई और न ही परीक्षा कार्यक्रम तय हुआ है। ऐसे में सेमेस्टर परीक्षाएं अभी अधर में ही लटकी हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं को लेकर जो शेड्यूल तय किया गया है, उसके अनुसार सेमेस्टर परीक्षा 15 दिसंबर तक हो जानी चाहिए। इसके बावजूद वर्तमान में विवि की जो स्थिति है, उसके अनुसार तय शेड्यूल पर सेमेस्टर परीक्षा निपटना संभव नहीं बताया जा रहा है। यह अलग बात है कि जिम्मेदार अधिकारी निर्धारित समय पर सेमेस्टर परीक्षा शुरू करा देने का दावा कर रहे हैं। दूसरी ओर यदि सेमेस्टर परीक्षा को लेकर विवि की तैयारी देखी जाए, तो बताते हैं कि अभी कोई व्यवस्था नहीं हुई है। गौरतलब है कि अभी विवि की बैक पेपर परीक्षा भी नहीं हुई है। हालांकि यह आगामी दिनों में प्रस्तावित है। लेकिन सेमेस्टर परीक्षा पर अभी कोई विचार तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इनसेट-
सेमेस्टर परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भी कम!
सेमेस्टर परीक्षा कराने के लिए तैयारी की बात तो दूर, विवि के पास इसे निपटाने के लिए पर्याप्त उत्तर पुस्तिकाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। सूत्र बताते हैं कि वर्तमान में जितनी संख्या में उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध हैं, उनसे बैक पेपर परीक्षा तो आसानी से निपट जाएगी, लेकिन सेमेस्टर परीक्षा नहीं हो सकेगी। दरअसल, अभी विवि ने पर्याप्त उत्तर पुस्तिकाओं की खरीद नहीं की है। इधर, कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी के विदेश प्रवास पर होने के नाते उत्तर पुस्तिकाएं खरीदी भी नहीं जा सकती हैं। इस वजह से अधिकारियों के बीच रणनीति बनी है कि उपलब्ध उत्तर पुस्तिकाओं से पहले बैक पेपर परीक्षा संपन्न कराई जाए। कुलपति के आने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं खरीद सेमेस्टर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पहले बैक पेपर परीक्षा कराने की योजना है। इसके बाद सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी शुरू होगी। छात्रों के हित को देखते हुए निर्धारित समय के भीतर सेमेस्टर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। दोनों परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाएं कम नहीं हैं। उपलब्ध कापियों से परीक्षा सकुशल निपट जाएगी।
-कैलाशनाथ सिंह, परीक्षा नियंत्रक, अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed