फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पूर्व मंत्री की पुत्री के खिलाफ केस दर्ज

पूर्व मंत्री की पुत्री के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 03 Nov 2013 05:40 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sun, 03 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। कोर्ट के आदेश पर पूर्व मंत्री सीताराम निषाद की पुत्री ममता के खिलाफ कोतवाली नगर में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडेय की अदालत से हुआ था। मामला शहर के साहबदीनराम सीताराम बालिका इंटर कॉलेज के प्राचार्य पद के विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टि की है। इंटर कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य आशा सिंह सफरी वाला ने अदालत में दी गई अर्जी में कहा है कि साहबदीन राम सीताराम बालिका इंटर कॉॅलेज की प्रधानाध्यापिका के चयन के लिए 2008 में विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। इसमें कई अभ्यर्थियों ने आवेदन कर साक्षात्कार दिया था। ममता निषाद पूर्व मंत्री सीताराम निषाद की पुत्री हैं। साक्षात्कार के बाद जो मेरिट बनाई गई, उसमें ममता निषाद पहले और आशा सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। कहा कि ममता निषाद की ओर से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र कूटरचित, जाली व फर्जी था। गोरखपुर के नवल्स नेशनल एकेडमी से जारी इस प्रमाण पत्र की जांच में वहां के सह डीआईओएस ने भी इसे फर्जी पाया है। इस बाबत उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट ने भी प्रकरण को गंभीर माना है। उन्होंने बताया कि पूर्व उप शिक्षा निदेशक डॉ. राजकुमार दुबे ने भी अपनी जांच आख्या में उन्हें प्रधानाध्यापिका पद के वेतन पाने के लिए अधिकारी माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed