फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   संवेदनशील स्थलों पर होगी बैरीकेडिंग

संवेदनशील स्थलों पर होगी बैरीकेडिंग

Wed, 09 Oct 2013 05:38 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Wed, 09 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। पिछले साल दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान शहर से देहात फसाद की चपेट में आ गया था। इसमें जानमाल का खासा नुकसान हुआ था। इस बार जिला प्रशासन प्रतिमा विसर्जन के दौरान तगड़ी व्यवस्था की तैयारी में है। पुलिस अफसरों के साथ 36 मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया गया है। पूरे विसर्जन मार्ग पर जगह-जगह स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों की तैनाती की जा रही है। शहर के साथ भदरसा में भी जोनल, सेक्टर व सब सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। शहर के विसर्जन मार्ग पर संवेदनशील दर्जन भर स्थलों पर पहली बार बैरीकेडिंग कराने की भी तैयारी है। लगाए गए अफसर 14 अक्तूबर की सुबह से ड्यूटी का मोर्चा संभालेंगे। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम वीके द्विवेदी ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। उन्होंने विसर्जन के लिए मूर्ति निकलने के स्थल जीआईसी से गुप्तारघाट के निर्मलीकुंड तक के मार्ग को जोन व सेक्टर सहित सब सेक्टरों में बांट दिया है। व्यवस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लगभग दस किमी लंबे विसर्जन मार्ग को नौ जोन व 12 सेक्टरों और इतने ही सब सेक्टरों में बांट दिया है। प्रत्येक जोन में एक जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एक जोनल प्रभारी पुलिस अफसर को लगाया गया है। इसी तरह सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस अफसर और सब सेक्टर में एक सब सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस के एक अफसर को लगाया गया है। तैनाती कुछ इस तरह से की गई है कि एक किमी में दो-दो अफसर मौजूद रहेंगे। मसलन जीआईसी ग्राउंड से फतेहगंज चौराहा व लालबाग क्रॉसिंग तक दाएं व बाएं दोनों ओर पुलिस व प्रशासन के अफसर तैनात रहेंगे। इसी तरह घनी आबादी में दोनों और अफसरों की तैनाती की गई है। सूत्रों के मुताबिक शहर के विसर्जन मार्ग के 12 संवदेनशील स्थलों पर बैरीकेडिंग किए जाने की तैयारी है। पिछले साल बवाल की शुरूआत वाले स्थल पापुलर गली सहित अन्य स्थल चिह्नित किए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील भदरसा कस्बे में भी जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल प्रभारी पुलिस अफसर व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। रुदौली, सोहावल, सदर, बीकापुर, मिल्कीपुर के एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों के लिए उत्तरदायी बनाया है। आरएम अयोध्या व सिटी मजिस्ट्रेट फैजाबाद को नगरीय क्षेत्र में शांति व सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। एडीएम सिटी और एडीएम प्रशासन को शहरी व देहात क्षेत्र का नोडल अधिकारी तैनात कर दिया गया है। डीएम ने भी मजिस्ट्रेटों की तैनाती की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed