फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एक कॉल पर ऑनलाइन बुक होगी घरेलू गैस

एक कॉल पर ऑनलाइन बुक होगी घरेलू गैस

Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें गैंस के लिए न तो लाइन लगानी पड़ेगी और न ही दौड़ लगाने की जरूर पड़ेगी। घर बैठे ही गैस बुक कराने की सुविधा शहर में शुरू हो गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की गैस वितरक कंपनी भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन ने शहर स्थित संतुष्टि गैस सर्विस में यह सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम ने यह सुविधा शहर में पहली बार शुरू की है। इसके लिए उपभोक्ता को थोड़ा सा जागरूक होना पड़ेगा। उसे अपना नंबर गैस कंपनी में दर्ज कराना पड़ेगा। इसके बाद घर बैठे उपभोक्ता अपनी गैस के लिए बुकिंग करा सकते हैं। भारत पेट्रोलियम के एरिया सेल्स मैनेजर हर्ष मार्तंड इसके बारे में बताया कि उपभोक्ता 9452456789 मोबाइल नंबर पर एक कॉल कर गैस आटोमेटिक (आईवीआरएस) सिस्टम से ऑनलाइन बुकिंग बुक कर सकेंगे। यह सेवा हफ्ते में सातों दिन और साल के बारहों महीने 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। वह बताते हैं कि इसके लिए उपभोक्ता भारत गैस की वेबसाइट पर या गैस कंपनी के शो रूम में जाकर अपना फोन नंबर पंजीकृत करा सकता है। इसके अलावा बीएसएनएल के उपभोक्ता आरईजी स्पेस अपनी एजेंसी का सैप कोड स्पेस अपना उपभोक्ता नंबर टाइप कर 57333 पर और अन्य मोबाइल कंपनी के उपभोक्ता 57333 व 52725 पर एसएमएस कर अपना फोन नंबर पंजीकृत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed