फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या से पौने छह लाख गांवों में विजय महामंत्र का एक साथ शुभारंभ

अयोध्या से पौने छह लाख गांवों में विजय महामंत्र का एक साथ शुभारंभ

Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुरुवार से 13 मई अक्षय नवमी तिथि तक चलने वाला विहिप का राष्ट्रव्यापी श्रीराम नाम जप मंदिर निर्माण संकल्प समारोह गुरुवार को वैदिक पूजन-अर्चन के साथ आरंभ हो गया। श्रीराम जन्मभूमि न्यास कार्यशाला में आयोजित समारोह में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं को राम मंदिर निर्माण व अजेय भारत का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। इसके साथ पूरे देश में कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के साथ अजेय भारत के निर्माण के लिए अयोध्या से विजय महामंत्र का यह अनुष्ठान देश के पौने छह लाख गांवों में आरंभ हो गया है। संत-धर्माचार्यों के नेतृत्व में विहिप समूचे राष्ट्र को अनुष्ठान के माध्यम से एक माला में पिरोने का कार्य कर रही है। सिंघल ने कहा कि श्रीराम जय जय राम जप भारत को जोड़ने का सूत्र है। हमें यहां से यह संकल्प लेकर जाना होगा कि भारत ही राम है और राम ही भारत हैं। कहा कि अनुष्ठान के तहत 13 करोड़ मंत्रों का एक सिद्ध क्षेत्र बनाया जाएगा। हमें यह संकल्प लेना है कि वर्ष 2014 में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो जाए।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि श्रीराम नाम जप अनुष्ठान श्रीराम मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करेगा। कार्यकर्ताओं से विजय महामंत्र का संकल्प घर-घर में शुरू कराने का आह्वान किया। समारोह में पूर्व सांसद डॉ. राम विलास दास वेदांती ने सरयू जल के साथ राम मंदिर निर्माण, अजेय भारत व हिंदू समाज की रक्षा का सामूहिक संकल्प दिलाया। विहिप के संभाग प्रभारी उमाशंकर ने कहा कि अनुष्ठान के तहत फैजाबाद अंचल में नौ सिद्ध क्षेत्र बनेंगे। क्षेत्र के प्रत्येक तीन गांवों में एक सिद्ध क्षेत्र बनाया जाएगा। कार्यक्रम में अयोध्या संच, बीकापुर संच, मसौधा संच व पूराबाजार संच से आए कार्यकर्ताओं को श्रीराम की प्रतिमा सौंपी गई समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य महंत सियाकिशोरी शरण ने की। इस दौरान महंत रुणानिधान शरण, महंत कौशल किशोर दास, विहिप के केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम नारायण सिंह, पूर्व मंत्री लल्लू सिंह, पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed