फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सीबीएसई परीक्षा आज से, सीसीटीवी से होगी निगरानी

सीबीएसई परीक्षा आज से, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Sun, 04 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा आज से, सीसीटीवी से होगी निगरानी
सीबीएसई की बोड परीक्षाएं आज से
विज्ञापन

फैजाबाद। सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। जिले में सीबीएसई पैटर्न पर कुल 25 विद्यालय संचालित हैं। इनमें हाईस्कूल के कुल 2533 व इंटर के 1771 छात्र, कुल 4304 छात्र पंजीकृत हैं। इस बार सीसीटीवी से नकल रोकने के लिए निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। साथ ही उड़ाका दलों समेत शिक्षा अधिकारियों ने नकल रोकने को लेकर औचक निरीक्षण की रणनीति बनाई है।
होम एग्जाम की व्यवस्था खत्म होने के बाद इस बार हाईस्कूल के सभी छात्र परीक्षा देंगे। बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एप भी जारी किया है, जिसके माध्यम से वे अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकेंगे। फिलहाल जिले के सभी विद्यालयों ने अपने स्कूल के छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की है। लेकिन जो छात्र स्वयं केंद्र तक पहुंचना चाहते हैं, उनके लिए यह एप मददगार होगा। परीक्षा के लिए हो रही तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, फर्नीचर का रखरखाव, बैठने की व्यवस्था आदि सुनिश्चित की गई। इस बार शहर के टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय व अनिल सरस्वती विद्या मंदिर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के जिला को-ऑर्डिनेटर प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए दो सचल दस्ते का गठन कर दिया गया है। इसमें जो विद्यालय केंद्र नहीं बने हैं, उनके प्रधानाचार्य शामिल होंगे। सोमवार को प्रथम दिवस इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा होनी है। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की वैकल्पिक विषयों की परीक्षा है। हाईस्कूल की मुख्य विषयों की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। बताया कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुचारु ढंग से परीक्षा संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलेंगे 15 मिनट
सीबीएसई बोर्ड के जिला को-ऑर्डिनेटर प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा। छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर आधे घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने साथ एडमिट कार्ड की मूल कॉपी लानी होगी।

मोबाइल एप से जानें अपना सेंटर
छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट से एग्जाम सेंटर लोकेटर नाम से एप डाउनलोड करना होगा। अभिभावक या फिर छात्र को एप पर मोबाइल नंबर फीड करने पर ओटीपी मिलेगा। इसके बाद परीक्षा का विषय और रोल नंबर फीड करना होगा। उसके बाद छात्र अपना नाम, कक्षा, रोल नंबर, केंद्र का कोड, केंद्र का नाम व पता, जिला और प्रदेश का नाम अंकित करेंगे। विंडो पर रीच सेंटर नाम से लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करने से छात्र व अभिभावक जहां खड़े होंगे, वहां से केंद्र तक जाने का रास्ता एप खुद-ब-खुद बता देगा।


प्रात:काल करें पढ़ाई व स्वयं पर रखें भरोसा
जिला अस्पताल के किशोर मनोपरामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन के अनुसार, प्रात: काल का समय पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा होता है। सुबह के समय व्यक्ति तरोताजा रहता है। ऐसे में अगर साल भर सुबह पढ़ाई नहीं की है तो परीक्षा के समय जरूर करें। उन्होंने बताया कि सोने से पहले अपने पूरे दिन की पढ़ाई की समीक्षा करें। इससे अगले दिन का लक्ष्य निर्धारित करने में आसानी होगी। परीक्षा के दौरान संतुलित आहार और पर्याप्त नींद पर विशेष ध्यान दें। इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। दिनचर्या में बदलाव भी तैयारी में अहम रोल अदा करती है। लक्ष्य पाने का मूलमंत्र है मेहनत, स्वयं पर भरोसा और मनोबल। आलस्य को त्यागकर सकारात्मक विचार से तैयारी करनी चाहिए। डॉ. मनदर्शन के अनुसार परीक्षा एक सामान्य प्रक्रिया है। इसलिए घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। बेहतर होगा कि पढ़ाई के साथ रोजाना थोड़ा व्यायाम भी करें। गहरी सांस लेने का अभ्यास करें। कहा कि, बच्चे के जीवन में अभिभावकों का हमेशा से अहम रोल रहता है। लेकिन परीक्षा के समय उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। समय-समय पर वे बच्चे से बात करें तथा उसका हौसला बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed