{"_id":"5a566e084f1c1bfd188b45f1","slug":"91515613704-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमनामी बाबा के सामानों की प्रदर्शनी का अनावरण 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमनामी बाबा के सामानों की प्रदर्शनी का अनावरण 24 को
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमनामी बाबा के सामान की प्रदर्शनी का अनावरण 24 को
अयोध्या। गुमनामी उर्फ भगवन जी के सामान की प्रदर्शनी के लिए अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में निर्मित गैलरियों का अनावरण 24 जनवरी को यूपी दिवस पर होगा। रामकथा संग्रहालय के निदेशक योगेश कुमार ने बताया कि यूपी दिवस के मौके पर 24 जनवरी को आर्ट गैलरियों के अनावरण की जानकारी पत्र के माध्यम से मिली है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय, लखनऊ के निदेशक डॉ. एके सिंह ने कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधक को निर्गत अपने पत्र में यह जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर गुमनामी बाबा के सामान के लिए निर्मित प्रदर्शनी के साथ-साथ रामकथा संग्रहालय की तीन कला वीथिकाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। अभी तक 18 जनवरी को संग्रहालय के स्थापना दिवस की तैयारियां की जा रही हैं। वीथिका सहायक मानस तिवारी ने बताया कि जिला कोषागार के डबल लॉक में रखे गुमनाबी बाबा के करीब ढाई हजार सामान में से जस्टिस विष्णु सहाय आयोग ने परीक्षण के बाद 425 सामान को चिह्नित किया था। जिनकी प्रदर्शनी आम जनता के लिए लगाई जानी है। बताया कि 24 को आर्ट गैलरी के अनावरण की सूचना मिली है, तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। सभी 425 सामान को गैलरियों में व्यवस्थित सजा दिया गया है, कला वीथिकाओं की भी साज-सज्जा पूर्ण हो चुकी है।