फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   84 Kosi Parikrima reached Rudauli

रुदौली पहुंची 84 कोसी परिक्रमा

Sun, 23 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 23 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
84 Kosi Parikrima reached Rudauli
अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा शनिवार की सुबह रुदौली पहुंच गई। सीमा पर परिक्रमा में शामिल साधु-संतों का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा पूरे मलिक, नयागंज, मनगलबाजार होते हुए मलकनिया मंदिर पहुंची। 
विज्ञापन


रुदौली सीमा के बारी गांव के निकट प्रधान लालजीत सिंह के साथ ग्रामीणों ने परिक्रमार्थियों का स्वागत किया। नयागंज में स्वागत पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन, मधिकांत, उमाशंकर कसौधन, मंगलबाजार में राम धीरज सोनी, कमलेश मिश्रा, नानक चौरसिया, राजेश सोनी, संदीप,  नवीन शुक्ल के साथ मोहल्लावासियों ने किया।
विज्ञापन


पूरेमालिक तिराहे पर श्याम किशोर कौशल, गुलाब चंद्र, नीरज द्विवेदी सभासद कुलदीप सोनकर राज किशोर सिंह ने परिक्रमार्थियों का स्वागत किया। मलकनिया मंदिर पर आशीष शर्मा, सभासद अनिल मिश्रा, मृदुल मनोहर अग्रवाल, अमित गर्ग ने परिक्रमार्थियों की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिक्रमार्थियों ने दोपहर का विश्राम मलकनिया मंदिर में किया। प्रसाद की व्यवस्था सुरेश व शिव कुमार ने की। इस दौरान परिक्रमार्थियों की आरती भी उतारी गई। महंत गयादास ने बताया कि यात्रा में शामिल परिक्रमार्थियों के उत्साह में कोई कमी नहीं है।


दूसरी पहर यात्रा पटरंगा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगी। बताया कि परिक्रमा पथ का निर्माण होने से यात्रा में आने वाली कठिनाई दूर होगी। उन्होंने परिक्रमार्थियों के जगह-जगह हो रहे स्वागत पर प्रसन्नता जताई और कहा कि यह पुण्य का कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed