{"_id":"5c5c2e49bdec224bff241c90","slug":"81549545033-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि की परीक्षा समिति ने नए कार्यक्रम को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि की परीक्षा समिति ने नए कार्यक्रम को दी मंजूरी
विज्ञापन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि की मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेंगी। पहले एक मार्च से शुरू होकर तीन मई को समाप्त होनी थी। नए परीक्षा कार्यक्रम की मंजूरी बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक में ले ली गई है।
परीक्षाएं तीन पालियों में अवकाश व रविवार के दिन भी संपन्न कराई जाएंगी। मुख्य परीक्षा का आगाज संस्कृत व उर्दू विषय के एग्जाम से होगा। नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीए के प्रश्नपत्र 25 फरवरी से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेंगे।
इस दौरान सभी अवकाशों में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। साथ ही बीएससी का पेपर एक अप्रैल से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेंगे। बीएससी के पेपर में भी रविवार के दिन परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
एमए की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। समिति की बैठक में कुलपति मनोज दीक्षित, प्रति कुलपति एसएन शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।