फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   3.5 करोड़ कैंटोमेंट में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र

3.5 करोड़ कैंटोमेंट में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र

Wed, 06 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
3.5 करोड़ कैंटोमेंट में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र
3.5 करोड़ कैंटोनमेंट में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन

फैजाबाद। शहर में बिजली के बढ़ते लोड के चलते पॉवर कॉर्पोरेशन 12 वां उपकेंद्र 3.5 करोड़ की लागत से कैंटोनमेंट इलाके में बनाने की तैयारी में है। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन ने उद्यान विभाग से 2000 स्क्वायर मीटर भूमि मांगी है। इसका प्रस्ताव जिलाधिकारी के जरिए उद्यान विभाग को भेज दिया गया है। नया उपकेंद्र आईपीडीएस योजना के तहत शासन से स्वीकृत हो चुका है।
शहर में दिनों-दिन विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही लोड ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। मौजूदा समय में शहर में 65 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। इनके लिए 11 विद्युत उपकेंद्रों से बिजली संचालित की जाती है। मौजूदा समय में सिविल लाइंस व नियांवा उपकेंद्र पर सर्वाधिक लोड है। इसके चलते इन दोनों क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की तैयारी चल रही है। नया उपकेंद्र आईपीडीएस योजना के तहत शासन से स्वीकृत हो चुका है। इसमें साढ़े तीन करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी हो चुकी है। पॉवर कॉरपोरेशन ने कैंटोनमेंट क्षेत्र में भूमि चिह्नित कर ली है। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से जिला उद्यान अधिकारी को पत्र भेजकर भूमि दिए जाने की बात कही है। हालांकि जिले के उद्यान अफसर के स्थानांतरण के बाद अभी भूमि को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन


एक करोड़ में एबीसी वायर लगाकर रोकी जाएगी बिजली चोरी
बढ़ती बिजली चोरी को कम करने के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन ने शहर की संकरी व घनी आबादी में एबीसी वायर लगाने का निर्णय लिया है। इसमें एक करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। फिलहाल शहर में 40 प्रतिशत से अधिक बिजली चोरी हो रही है। पॉवर कॉर्पोरेशन का लक्ष्य इसको 15 प्रतिशत तक लाना है। इसी के मद्देनजर एबीसी वायर लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


51 करोड़ में भूमिगत लाइन से जल्द जगमग होगी अयोध्या
फैजाबाद। अयोध्या में पॉवर कॉर्पोरेशन की ओर से 51 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई गई भूमिगत लाइन में पॉवर सप्लाई का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए मौजूदा समय में मध्यांचल विद्युत वितरण खंड विद्युत जंक्शन को बदलने का कार्य कर रहा है। इसके उपरांत घरों को कनेक्शन दिए जाने व पोल व तारों को हटाने का कार्य शुरू होगा। मौजूदा समय में चार ट्रांसफार्मर भूमिगत लाइन से जोड़े जा चुके हैं, अभी 18 ट्रांसफार्मरों को जोड़ा जाना शेष है। उम्मीद है कि जुलाई माह से भूमिगत बिछाई गई लाइन से घरों को लाइट मिलने लगेगी। मध्यांचल विद्युत वितरण खंड, फैजाबाद के चीफ इंजीनियर एके सिंह ने बताया कि अयोध्या में भूमिगत विद्युत लाइन में पॉवर सप्लाई डेढ़ माह में शुरू हो जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही कैंटोमेंट बोर्ड में नया उपकेंद्र स्थापित करने के लिए जमीन का प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से उद्यान विभाग को भेजा जा चुका है। भूमि के मिलते ही कैंटोनमेंट में उपकेंद्र की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed