फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मकर संक्त्रसंति का स्नान-खिचड़ी दान 15 को श्रेयस्कर

मकर संक्त्रसंति का स्नान-खिचड़ी दान 15 को श्रेयस्कर

Thu, 11 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्त्रसंति का स्नान-खिचड़ी दान 15 को श्रेयस्कर
मकर संक्रांति का स्नान-खिचड़ी दान 15 को श्रेयस्कर
विज्ञापन

अयोध्या। स्नान-दान का पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाना श्रेयस्कर होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 14 जनवरी की शाम 7.35 बजे के बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का स्नान और खिचड़ी का दान होगा।
मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। यानी कि पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है। परंपराओं के मुताबिक इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। ज्योतिषगुरू स्वामी हरिदयाल मिश्र बताते हैं कि मकर संक्रांति में पुण्यकाल 40 घड़ी या लगभग 16 घंटे का माना जाता है। इसी समय के भीतर खिचड़ी का दान-भोजन करना श्रेयस्कर होता है। शास्त्रों के मुताबिक जिस समय सूर्यास्त के बाद मकर संक्रांति लगे तो उसका पुण्यकाल अगले दिन दोपहर तक रहता है। इसीलिए 15 जनवरी को ही स्नान-पुण्य, दान उत्तम रहेगा। मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में स्नान और दान-पुण्य करने का विषेष महत्व है। इस दिन खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। यही नहीं कई जगहों पर तो मृत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए खिचड़ी दान करने का भी विधान है। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का प्रसाद भी बांटा जाता है।
विज्ञापन


रामनगरी में लाखों श्रद्धालु करेंगें स्नान-दान
मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान-दान की मान्यता के चलते लाखों श्रद्धालु सरयू स्नान को उमड़ते हैं, अयोध्या के मंदिरों में भी भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। संक्रांति पर्व पर लाखों श्रद्धालु अयोध्या आकर पावन सलिला सरयू में स्नान कर विभिन्न मंदिरों रामलला, कनकभवन, हनुमानगढ़ी आदि में माथा टेककर दान पुण्य करते हैं तो कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया जाता है। दर्जनों मंदिरों में गरीब, निराश्रितों को खिचड़ी का भी वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंगों के जरिए सरकारी योजनाओं का संदेश
- मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। तरह-तरह की पतंगें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। मोदी की फोटो के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली पतंगों की डिमांड सबसे ज्यादा है। इसके बाद फिल्म बाहुबली, सीएम योगी का चित्र बनी पतंगे खरीदी जा रही है। पतंग व्यवसायी कौशल ने बताया कि एक रुपये से लेकर 12 रुपए तक की पतंगों की बिक्री हो रही है। चर्चित कार्टून मोटू-पतलू, छोटा भीम, चाचा-भतीजी की फोटो वाली पतंगें बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पतंग व्यवसायी साहबगंज निवासी मल्लू ने बताया कि जीएसटी के चलते कारोबार करीब 25से 30 प्रतिशत प्रभावित हुआ है। व्यवसायी जमुना ने बताया कि जीएसटी के चलते खरीदारी पिछले वर्ष की अपेक्षा कम है।


मकरसंक्रांति पर्व पर शांति व सुरक्षा को लगाए गए मजिस्ट्रेट
फैजाबाद। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या पर शांति व सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। बताया गया है कि 14 व 15 जनवरी को मकर संक्रांति और 16 जनवरी को मौनी अमावस्या का पर्व है। इस अवसर पर परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं द्वारा गुप्तार घाट और अयोध्या में घाटों पर स्नान कर प्रमुख मंदिरों पर पूजा-अर्चना की जाती है। जिसके चलते पर्व के पहले और बाद में 2 से 3 दिन तक भीड़ का दबाव रहेगा। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 जनवरी से श्रद्धालुओं के स्नान/दर्शन पूजन समाप्त होने तक प्रवीण सिंह गौतम, सहायक चकबंदी अधिकारी को सरयू पुल से पश्चिम स्नान घाट अयोध्या, राम सुरेमन सहायक चकबंदी अधिकारी को सरयू पुल से पूरब स्नान घाट अयोध्या, रमेश कुमार सहायक चकबंदी अधिकारी को नागेश्वर नाथ मंदिर अयोध्या, ज्ञानचंद्र तिवारी सहायक अभिकरण नलकूप खंड को हनुमानगढ़ी मंदिर अयोध्या और पारसनाथ जिला उद्यान अधिकारी को गुप्तारघाट फैजाबाद की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है। जारी पत्र में कहा गया है कि सभी अधिकारी ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर से समन्वय स्थापित कर समुचित शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होंगे। इसके अलावा नगर मजिस्ट्रेट फैजाबाद संपूर्ण नगर क्षेत्र, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट संपूर्ण अयोध्या नगर क्षेत्र और सभी उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed