{"_id":"5a526f054f1c1b0f788b732d","slug":"81515351813-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में साइकिल सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में साइकिल सवार को रौंदा, मौत
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे में साइकिल सवार को रौंदा, मौत
अयोध्या। घने कोहरे के कहर से रविवार सुबह साइकिल सवार अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। श्री राम अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोहरा इतना घना था कि कुछ ही दूरी पर दिखाई नहीं दे रहा था, हादसा इसी के चलते हुआ। जानकारी अनुसार रविवार सुबह लगभग 7.30 बजे ग्रामसभा शाहनेवाजपुर निवासी 40 वर्षीय पंकज दूबे साइकिल से चारा काटने जा रहे थे। बूथ नंबर 4 के पास सड़क पार करने के दौरान एक तेज गति से आ रही अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर ग्रामसभा के प्रधान श्यामजी दूबे, जितेंद्र दूबे, रवि दूबे, सोनू आदि ग्रामीण पहुंचे और खून से लथपथ पंकज को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टक्कर करने वाली कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी रानोपाली निर्मल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।