फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   128 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, प्रारंभिक सूची जारी

128 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, प्रारंभिक सूची जारी

Thu, 16 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
128 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, प्रारंभिक सूची जारी
फैजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बुधवार को देर रात परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए, जिसके अनुसार इस बार 128 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख 16 सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बार केंद्र निर्धारण में पहली बार जिला समिति को दूर रखा गया है। हालांकि केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन होने की वजह से इस बार प्रारंभिक सूची जारी होने में काफी विलंब हुआ। बुधवार को जारी सूची पर 21 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति का समय दिया गया है। आपत्तियों का निस्तारण कराने बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। खास बात यह है कि गत वर्ष निर्धारित परीक्षा केंद्रों के सापेक्ष इस बार 66 विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया गया है। इसका मुख्य कारण आनलाइन केंद्र निर्धारण में धारण क्षमता अधिक किया जाना माना जा रहा है। गत वर्ष 95 हजार 545 छात्रों ने परीक्षा दिया था, जिनके लिए 194 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। इस बार 1 लाख 16 सौ परीक्षार्थियों के लिए 128 परीक्षा केंद्र ही बनाए गए हैं। जबकि विभाग की ओर से करीब 150 विद्यालयों को केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया गया था।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में परीक्षा केंद्र और शिफ्टिंग सूची में शिक्षा माफिया की पकड़ को देखते हुए पहली बार केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन किया गया है। इसके लिए बोर्ड ने पोर्टल पर सभी कॉलेजों का ब्यौरा फीड कराया था। जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गई सूचनाओं का सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद ऑनलाइन साफ्टवेयर के माध्यम से केंद्रों की सूची जारी की गई है। केंद्रों के ऑनलाइन निर्धारण के फेर में ही तय कार्यक्रम के सापेक्ष निर्धारित समयावधि में केंद्रों का निर्धारण नहीं हो सका। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार बीते 5 नवंबर तक ही आपत्तियों के लिए अंतिम अवसर निर्धारित किया गया था। लेकिन बुधवार को परीक्षा केंद्राें की प्रारंभिक सूची जारी की गई। जिसमें इस बार हाईस्कूल के कुल 54 हजार 825 व इंटरमीडियट के 46 हजार 775 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार आर्य ने बताया कि विद्यालय की दूरी, संसाधनों का अभाव, सीटिंग क्षमता या किसी अन्य प्रकार की समस्या होने पर 21 नवंबर तक अपनी आपत्ति शिक्षा भवन में दे सकते हैं। बताया कि सामान्य जनता भी सेंटर सूची पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकती है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रारंभिक सूची में शामिल हैं डिबार विद्यालय
आनलाइन केंद्र निर्धारण में इस बार गत वर्ष के डिबार विद्यालय व सामूहिक नकल में पकड़े गए विद्यालय भी शामिल हैं। गत वर्ष आरएसडीडी कालेज सोहवल सलोनी बीकापुर, नेशनल इंटर कालेज रुदौली डिबार घोषित किए गए थे। इसके अतिरिक्त आरबीपी इंटर कालेज मिल्कीपुर में तत्कालीन एसडीएम पंकज सिंह ने सामूहिक नकल करते हुए पकड़ा था। ऑनलाइन सिस्टम में परीक्षा केंद्रों के बीच दूरी, छात्र संख्या और धारण क्षमता के हिसाब से केंद्रों का निर्धारण हुआ है, जिससे इन विद्यालयों को भी मौका मिल गया है। फिलहाल विभाग के अनुसार यह सूची अंतिम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed