{"_id":"5952a5044f1c1b0b478b488a","slug":"81498588420-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मवेशी घुसने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मवेशी घुसने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मवेशी घुसने के विवाद में दो पक्षाें में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
तारून (फैजाबाद)। गन्ने के खेत में मवेशियों के घुसने के विवाद को लेकर मंगलवार को तारून थाना क्षेत्र के घूरीटिकर रामनगर व महराजगंज थाना क्षेत्र के ऐमीबिबियापुर दहलवा गॉव के लोगों में जमकर मारपीट हुई जिसमें रामनगर के दो लोगों को गम्भीर चोटे आयी हैं। इसके पहले भी सोमवार को इसी मामले को लेकर विवाद हो चुका था। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामनगर गॉव के लोग तमसा नदी के उस पार महराजगंज थाना क्षेत्र के ऐमी बिबियापुर दहलवा गॉव के किनारे मवेशी चराने जाते थे। सोमवार को हुए विवाद में रामनगर के लोगों ने बिबियापुर दहलवा के लोगों को पीट दिया था। इसी घटना की परिणति में बिबियापुर दहलवा के लोगों ने रामनगर के सोनू निषाद व लक्ष्मण को लाठी डंडो से पीट दिया जिससे तनाव की स्थिति बन गयी। डायल 100 व दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया। तारून थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि घटना महराजगंज थाना क्षेत्र में घटी है। लेकिन दोनों चोटहिलों का डाक्टरी परीक्षण तारून सीएचसी पर कराया जा रहा है।