फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   77 passes

387 ने लगाई दौड़, 77 पास

Sat, 19 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
77 passes
सेना भर्ती में निर्देश देते सेना के अधिकारी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। प्रादेशिक सेना में विभिन्न रिक्त पदों के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की चल रही भर्ती प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के 387 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, इनमें 77 पास घोषित किये गए।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल व डॉक्यूमेंट जांच प्रक्रिया 24 अक्तूबर तक चलेगी, इसके बाद दिसंबर माह में लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होने की संभावना है।
14 से 19 अक्तूबर तक डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में चलने वाली इस भर्ती में सिपाही (जीडी), लिपिक, बावर्ची, नाई, धोबी, सफाईकर्मी पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करने की प्रक्रिया की गई। इसमें बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, उत्तराखंड, झारखंड व छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

हवलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि 153 इन्फेंट्री के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार के नेतृत्व में चल रही इस भर्ती प्रक्रिया में शनिवार को छत्तीसगढ़ के 387 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, इसमें 77 अभ्यर्थी पास हुए। बताया कि दौड़ में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक व डॉक्यूमेंट जांच प्रक्रिया के बाद मेडिकल जांच प्रक्रिया 24 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दिसंबर में लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होने की संभावना है। भर्ती प्रक्रिया में सूबेदार सतीश कुमार व संजय कुमार, नायब सूबेदार जोगिंदर, आरपीएचएम कुलदीप, टीएचएम मलिक व मुख्य लिपिक मनीष कुमार ने योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed