{"_id":"5cbb823abdec2214173a4487","slug":"71555792442-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनन्या सिंह का प्रदेशीय वॉलीबॉल टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनन्या सिंह का प्रदेशीय वॉलीबॉल टीम में चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशीय वॉलीबॉल टीम में अनन्या का चयन
अयोध्या। फायरब्रिगेड अयोध्या में तैनात आरक्षी भानु प्रताप सिंह की बेटी अनन्या सिंह अंडर 14 मिनी नेशनल के लिए उत्तर प्रदेश टीम में चयनित हुईं हैं।
अयोध्या वॉलीबॉल संघ के सचिव सुरेश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रयागराज पोस्ट ऑफिस ग्राउंड पर चल रहे प्रशिक्षण शिविर के फाइनल ट्रायल में उत्तर प्रदेश अंडर-14 मिनी नेशनल के लिए अनन्या सिंह का चयन किया गया है।
वह यूपी टीम की ओर से 21 से 26 अप्रैल तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित मिनी नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। जिला अध्यक्ष वॉलीबॉल संघ के प्रियेश दूबे ने जिले से किसी बालिका के राष्ट्रीय स्तर के चयन पर हर्ष जताया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने भी हर्ष जताते हुए आरक्षी भानु प्रताप सिंह को बधाई दी। वॉलीबॉल जिला संघ के संयुक्त सचिव रमाकांत पांडेय, तेजस्वी सिंह, राजकुमार शुक्ल, अंशु गुप्ता आदि ने भी हर्ष जताया है।