फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ग्रामीण युवाओं में खेती का आकर्षण पैदा करें: प्रमुख सचिव कृषि

ग्रामीण युवाओं में खेती का आकर्षण पैदा करें: प्रमुख सचिव कृषि

Tue, 26 Feb 2019 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण युवाओं में खेती का आकर्षण पैदा करें: प्रमुख सचिव कृषि
युवाओं में खेती का आकर्षण पैदा करें : प्रमुख सचिव
विज्ञापन

अयोध्या। प्रदेश के प्रमुख सचिव कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों व वैज्ञानिकों से कहा कि ग्रामीण युवाओं में खेती का आकर्षण पैदा करें।

किसानों का आय बढ़ाने के लिए कृषि को व्यवसाय के रूप में आकर्षक बनाने वाले प्रयोगों को अमलीजामा पहनाया जाए। कृषि वैज्ञानिक व छात्र किसानों के खेतों पर जाएं और अपने नवीनतम शोध से उन्हें उन्नतशील बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य शैक्षिक प्रक्षेत्र व डेयरी प्रक्षेत्र समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न फार्मों का अवलोकन किया। पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत संचालित दो परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के सभागार में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से बात की। कृषि, कृषि अनुसंधान व शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के आकर्षण को बढ़ाने के लिए छात्र-छत्राओं द्वारा दिए गए विचारों से अवगत हुए।

प्रमुख सचिव ने कृषि शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों से खेती के प्रति ग्रामीण युवाओं का रुझान बढ़ाने व सरकारी नीतियों में इसके लिए क्या परिवर्तन करके कृषि को व्यवसाय के रूप में कैसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।

किसानों की आय में कैसे वृद्धि संभव हो सकती है, इन विषयों पर विद्यार्थियों के विचारों व सुझाव से अवगत हुए। विश्वविद्यालय की प्रगति व गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. जे एस संधू के प्रयासों की सराहना की।


प्रमुख सचिव ने हाईटेक हाल में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक संकाय से अलग बैठक कर उन्हें बेहतर शिक्षा, शोध व प्रसार के कार्यों को करने व जिम्मेदारी के साथ दिए गए दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed