फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   स्टेशन पर गंदगी देख बिफरे डीआरएम

स्टेशन पर गंदगी देख बिफरे डीआरएम

Wed, 30 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर गंदगी देख बिफरे डीआरएम
स्टेशन अधीक्षक को लगाई फटकार
विज्ञापन

अयोध्या/फैजाबाद। डीआरएम रेलवे सतीश कुमार ने मंगलवार को जुड़वा रेलवे स्टेशनों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अयोध्या में गंदगी देख जमकर फटकार लगाई।

वे पहले फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। निर्माणाधीन प्लेटफार्म, सिग्नल, कम्प्यूटरीकृत रूम, लिफ्ट आदि के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


प्लेटफार्म, वेटिंग रूम परिसर में गंदगी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई। डीआरएम ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन को मॉडल रूप देने की कवायद जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन परिसर के सौन्दर्यीकरण का कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है, प्लेटफार्मों का सुदृढ़ीकरण, शौचालयों की मरम्मत, परिसर की साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा।


इसके अलावा रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप देने की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक अयोध्या जीपी सिंह, जीआरपी प्रभारी प्रवेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed