{"_id":"5c4f435abdec224b7a55439d","slug":"51548698458-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विवि में शुरू होगा तीन नए कोर्स, मार्च से एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध विवि में शुरू होगा तीन नए कोर्स, मार्च से एडमिशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध विवि कैंपस में शुरू होंगे तीन नए कोर्स
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि कैंपस में नए सत्र से तीन नए कोर्सों को शुरू करने की तैयारी में है। एमबीए इन होटल मैनेजमेंट, रिमोट सेंसिंग में डिप्लोमा व बीएससी इन केमिस्ट्री कोर्स शुरू होगा।
इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कराए जा रहे हैं। विद्या परिषद व कार्यपरिषद की मंजूरी के बाद कुलाधिपति की अनुमति से तीनों नए कोर्स शुरू होंगे। इन तीन नए कोर्सों के जुड़ने के बाद विवि के कैंपस में कोर्सों की संख्या 56 हो जाएगी।
अभी तक व्यवसायिक समेत 53 कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। अवध विवि व्यवसायिक समेत साइंस विषय के विभिन्न कोर्स अपने कैंपस में संचालित करा रहा है। पिछले वर्ष 13 नए कोर्सों को अपने कैंपस में शुरू किया था।
विज्ञापन
इस वर्ष भी विवि तीन नए कोर्सों को लेकर मंथन कर रहा है। विवि के एपीजे अबुल कलाम तकनीकी परिसर में विवि का 47 कमरों का नया गेस्ट हाउस बनकर तैयार है। इसको थ्री स्टार सुविधाओं से लैस किया जाना है।
इस गेस्ट हाउस बनाने का मकसद व्यवसायिक के साथ विवि के मेहमानों को रुकने के लिए किया जाना है। बहुत हद तक इस गेस्ट हाउस को पर्यटन के मानक पर विकसित करने के लिए भी बनाया जा रहा है।
विवि प्रशासन इस तैयारी में है कि नए गेस्ट हाउस के साथ विवि के कैंपस में एमबीए इन होटल मैनेजमेंट कोर्स शुरू हो जाए ताकि अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के साथ कार्य करने का अनुभव भी मिल सके।
इसके साथ विवि बीएससी इन केमिस्ट्री की भी कक्षाएं अगले सत्र से शुरू कराएगा। अभी विवि में बीएससी इन फिजिक्स, मैथ, इलेक्ट्रिक व बीएससी इन फिजिक्स, मैथ, कम्प्यूटर साइंस की कक्षाएं चल रही हैं।
अब बीएससी में केमिस्ट्री विषय के जुड़ जाने से फिजिक्स, मैथ, केमिस्ट्री की भी कक्षाएं चल सकेंगी। इसके अलावा रिमोट संसिंग की कक्षाएं भी चलना प्रस्तावित हैं। यह कोर्स व्यवसायिक होगा।
इसमें प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी सेटेलाइट से डाटा आदान प्रदान करने संबंधी जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए कौशल विकास मिशन को विवि ने पत्र भेजा है। मुख्यालय से मंजूरी के बाद विवि कैंपस में रिमोट सेंसिंग में डिप्लोमा का कोर्स शुरू हो सकेगा।
अवध विवि के प्रति कुलपति एसएन शुक्ला ने बताया कि अवध विवि में एमबीए इन होटल मैनेजमेंट, बीएससी इन केमिस्ट्री व रिमोट सेंसिंग में डिप्लोमा कोर्स नए सत्र से शुरू करने की तैयारी है।
इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जल्द ही विद्या परिषद व कार्य परिषद की बैठक में पारित होने के बाद कुलाधिपति की अनुमति से कोर्स संचालित किए जाएंगे।