फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामराज्याभिषेक से जीवंत हुई त्रेतायुग की बानगी

रामराज्याभिषेक से जीवंत हुई त्रेतायुग की बानगी

Wed, 07 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
रामराज्याभिषेक से जीवंत हुई त्रेतायुग की बानगी
रामराज्य अभिषेक से जीवंत हुई त्रेतायुग की बानगी
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में मंगलवार को त्रेतायुग सजीव हो गया। अमावस्या की पूर्व संध्या पर प्रतीक रूप में भगवान राम, लक्ष्मण व सीता पुष्पक विमान की तरह सजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या में उतरे तो रामनगरी निहाल हो उठी। आसमान से हो रही पुष्पवर्षा, अनवरत शंखनाद, जय श्रीराम का उद्घोष, रामधुन व मंत्रोच्चारों के बीच अयोध्यावासियों ने अपने आराध्य का भव्य स्वागत किया।

गुरु वशिष्ठ और मुनि विश्वामित्र इस अवसर पर भले ही नहीं थे, परंतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने उनकी कमी को पूरा करते हुए अपनी सरकार व विदेशी मेहमान दक्षिण कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जोंग सुक के साथ भगवान राम का तिलक कर उनकी अगवानी की।
विज्ञापन


बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह व उनकी पत्नी, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने राम-सीता व लक्ष्मण स्वरूपों का हेलीपैड पर स्वागत व अभिनंदन किया। पुष्पक विमान से मंगलवार शाम चार बजे भगवान राम, सीता व लक्ष्मण सरयू तट पर उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भव्य रथ पर सवार होकर दक्षिण कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जोंग सुक व मुख्यमंत्री सहित राम-सीता, लक्ष्मण रामकथा पार्क में बने मंच पर पहुंचे। यहां पहुंचते ही चहुंओर शंखध्वनि के बीच लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। राज्यपाल रामनाईक ने सर्वप्रथम राम व लक्ष्मण को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

दक्षिण कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने माता सीता का माल्यार्पण किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम, सीता व लक्ष्मण का माल्यार्पण कर उनकी अगवानी की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी राज्याभिषेक समारोह के लिए बने मंच पर संतों के साथ पहुंचे। भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारों व रामधुन के बीच मुख्यमंत्री द्वारा हुआ।

मुख्यमंत्री भगवान राम-सीता व लक्ष्मण की आरती उतारते हैं तो संपूर्ण रामकथा पार्क राममय हो जाता है। लोग भाव विह्वल हो उठते हैं। इस दौरान रामचरित मानस की ये पंक्तियां भी चरितार्थ होती दिखती हैं....जनकसुता समेत रघुराई, पेखि प्रहरषे मुनि समुदाई। वेद मंत्र तब द्विजन्ह उचारे। नभ सुर मुनि जय जयति पुकारे। प्रथम तिलक बसिष्ट मुनि कीन्हा। पुनि सब बिप्रन्ह आयसु दीन्हा....।


इस दौरान श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, ज.गु. वासुदेवाचार्य, ज.गु. श्रीधराचार्य, महंत देवेंदप्रसादाचार्य, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य डॉ.रामविलास दास वेदांती, महंत धर्मदास, महंत कन्हैयादास रामायणी, महंत डॉ.रामानंद दास सहित योगी कैबिनेट के तमाम मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed