फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरकार का बजट, अयोध्या में हर साल दीपोत्सव

सरकार का बजट, अयोध्या में हर साल दीपोत्सव

Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सरकार का बजट, अयोध्या में हर साल दीपोत्सव
अयोध्या में अब हर साल दीपोत्सव
विज्ञापन

- संतों ने कहा, बढ़ेगी रामनगरी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में अब हर वर्ष दीपोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए योगी सरकार ने बजट की भी घोषणा कर दी है। शुक्रवार को पेश किए गए बजट में अयोध्या में दीवाली, बनारस में देव दीपावली और बरसाना में होली, तीनों आयोजनों के लिए सरकार ने 10 करोड़ का बजट रखा है। वहीं अयोध्या में दीवाली के लिए बजट जारी होने पर रामनगरी के संतों व अयोध्यावासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
पिछले वर्ष योगी सरकार ने दीवाली के अवसर पर रामनगरी में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया था। 1.87 लाख दीपक जलाने का विश्व रिकॉर्ड भी अयोध्या के नाम दर्ज हुआ था। यह दीपोत्सव योगी सरकार ने आमजन के सहयोग से मनाया था। योगी सरकार ने दावा किया था कि संपूर्ण आयोजन सरकारी बजट से नहीं, बल्कि आम जन के सहयोग से संपन्न हुआ था। वहीं अब सरकार ने इस आयोजन के लिए बजट की घोषणा कर दी है। अयोध्यावासियों एवं संतों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि दीपोत्सव के लिए बजट जारी होने से भव्यता बढ़ेगी साथ ही इसके निरंतर संचालन का भी रास्ता साफ हो जाएगा। संतों का कहना है कि अयोध्या में राम की गरिमा के अनुकूल दीपोत्सव के आयोजन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तो वहीं अयोध्या की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा भी पुष्ट होगी।
विज्ञापन


दीपोत्सव को भव्य रूप देने तैयारी में सरकार : कुलपति
पिछले वर्ष हुए दीपोत्सव के आयोजन का अहम हिस्सा रहे अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने भी बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के लिए सरकार ने बजट की घोषणा कर दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने की अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। बताया कि उनकी भी सरकार से वार्ता हुई है दीवाली के आयोजन को किस तरह आकर्षक बनाया जा सकता है, इस पर मंथन चल रहा है। वहीं इस आयोजन को एक से अधिक दिन तक करने पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed